TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Karan Johar Party: करण जौहर के बच्चों की प्री-बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारे, करीना-शाहिद ने जीते दिल

Karan Johar Party: करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर हैं। करण अक्सर किसी ना किसी वजह से अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए पार्टी थ्रो करते नजर आते हैं। वहीं बीती रात करण ने अपने जुड़वा बच्चों रूही और यश जौहर के लिए प्री-बर्थडे पार्टी थ्रो की। इस पार्टी में करीना कपूर खान से […]

Karan Johar Party: करण जौहर के बच्चों की प्री-बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारे, करीना-शाहिद ने जीते दिल
Karan Johar Party: करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर हैं। करण अक्सर किसी ना किसी वजह से अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए पार्टी थ्रो करते नजर आते हैं। वहीं बीती रात करण ने अपने जुड़वा बच्चों रूही और यश जौहर के लिए प्री-बर्थडे पार्टी थ्रो की। इस पार्टी में करीना कपूर खान से लेकर शाहिद कपूर जैसे सितारे शिरकत करते नजर आए। सेलेब्स की ग्रैंड एंट्रीज के वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। ये भी पढ़ें:Sid Kiara Wedding: जैसलमेर के इस पैलेस में शादी, दिल्ली-मुंबई में रिसेप्शन, जानें सिद्धार्थ-कियारा वेडिंग का शाहरुख कनेक्शन

करीना कपूर खान ने बच्चों संग की शिरकत (Karan Johar Party)

बताते चलें कि 8 फरवरी 2023 को करण जौहर के ट्विंस बच्चे यश और रूही जौहर अपना 6वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। वहीं कूल डैडी करण ने बीती रात अपने बच्चों के लिए प्री-बर्थडे पार्टी (Karan Johar Party) थ्रो की। इस पार्टी में करण की खास दोस्त और बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान अपने दोनों बच्चों के साथ कैजुअल लुक में शिरकत करती नजर आईं। डेनिम-ऑन-डेनिम लुक में करीना ने काफी लाइमलाइट बटोरी। क्लिप में जेह और तैमूर की क्यूटनेस भी देखते ही बन रही है।

शिल्पा शेट्टी के किड्स लगे बेहद क्यूट 

शिल्पा शेट्टी भी करण जौहर की पार्टी का हिस्सा बनीं। एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों बेटे वियान राज कुंद्रा और बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा के साथ पार्टी में ग्रैंड एंट्री लेती नजर आईं। नन्हीं समीशा को सफेद टॉप के साथ, बेबी पिंक स्टॉकिंग्स में देखा गया। छोटी समीशा ने इसके साथ पेस्टल कलर की टाई-डाई स्कर्ट पहनी थी जिसमें वो बेहद क्यूट लगीं। ये भी पढ़ें:Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए सज गया सूर्यगढ़ पैलेस, मेहंदी सेरेमनी आज

मीरा कपूर संग पहुंचे पति शाहिद 

करीना कपूर खान के एक्स रहे शाहिद कपूर भी इस पार्टी में शिरकत करते देखे गए। इस दौरान वो अपनी लेडी लव मीरा कपूर के साथ थे। जहां शाहिद ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रे जींस पहनी थी। तो वहीं उनकी लेडी लव ब्राउन और बेज कलर के को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत लगीं। कपल अपने दोनों बच्चों मीशा और जैन कपूर के साथ पहुंचा था, लेकिन बच्चे शटरबग्स को पोज देने के लिए नहीं रुके। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.