Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

शादी से पहले दीपिका ने रणबीर कपूर के नाम का टैटू मिटाया, देखिए VIDEO

दीपिका पादुकोण इस साल नवंबर में रणवीर सिंह के साथ शादी करने वाली हैं। यही वजह है कि दीपिका इन दिनों कोई भी नयी फिल्म साइन नहीं कर रही हैं। वो इन दिनों सिर्फ और सिर्फ अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी सिलसिले में दीपिका शॉपिंग करने के लिए लंदन भी गईं […]

दीपिका पादुकोण इस साल नवंबर में रणवीर सिंह के साथ शादी करने वाली हैं। यही वजह है कि दीपिका इन दिनों कोई भी नयी फिल्म साइन नहीं कर रही हैं। वो इन दिनों सिर्फ और सिर्फ अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी सिलसिले में दीपिका शॉपिंग करने के लिए लंदन भी गईं थीं और अब रणवीर सिंह के साथ शादी करने से ठीक 4 महीने पहले दीपिका के नेक पर नज़र आने वाला रणबीर कपूर का नाम भी मिट गया है। दीपिका ने एक विज्ञापन किया है जिसमें उनका टैटू नजर नहीं आ रहा है। 

हम आपको बता दें कि जिस दौरान दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। उस दौरान उन्होंने रणबीर के प्यार में अपने नेक पर ये आरके टैटू बनवाया था। ये साल 2008 की बात है। दीपिका का आरके टैटू तो पर्मानेन्ट था लेकिन रणबीर कपूर का प्यार उनकी ज़िन्दगी में पर्मानेन्ट नहीं था। रणबीर को कटरीना कैफ से प्यार हो गया और उनका दीपिका से ब्रेकअप हो गया।

इस बीच जब दीपिका का रणवीर सिंह के साथ लव कनेक्शन हुआ हर किसी को लगने लगा कि दीपिका पादुकोण अब अपना आरके टैटू मिटा देंगी लेकिन रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में होने के बाद भी दीपिका अपने नेक से रणबीर कपूर का नाम हटाने के लिए नहीं हुईं रेडी। दीपिका को उनके चाहने वालों ने रणबीर कपूर के नाम का टैटू हटाने की सलाह दी थी। दीपिका के घरवालों ने भी उनसे उनके नेक से आरके की जगह आरएस यानी रणवीर सिंह का नाम लिखने के लिए कहा था लेकिन  दीपिका को ये ऑडिया रास नहीं आया था। उन्होंने अपने नेक से रणबीर कपूर का नाम हटाने से साफ साफ कर दिया मना था लेकिन अब शादी से क़रीब चार महीने पहले दीपिका के नेक से ग़ायब आरके टैटू को देखकर शायद रणवीर सिंह ने भी राहत महसूस किया होगा। 

वैसे यहां सवाल ये है कि क्या इस बार वाक़ई दीपिका ने अपने नेक से रणबीर कपूर के नाम को पर्मानेन्टली मिटा दिया है या फिर इस बार भी उन्होंने  मेक-अप के ज़रिए अपने आरके टैटू को छुपाया है। दरअसल इससे पहले भी दीपिका कई बार अपने आरके टैटू को मेक-अप से छुपा चुकी हैं। कुछ दिन पहले दीपिका जब फ्रांस के कान फिल्म फेस्टिवल को अटेन्ड करने पहुंची थीं तो यहां भी उनका 

आरके टैटू मिसिंग था लेकिन इसके बाद दीपिका जब मुंबई लौटीं तो उनके नेक पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू साफ साफ नज़र आ रहा था । अब देखना ये है कि क्या इस बार भी दीपिका ने मेक-अप के ज़रिए ही अपना आरके टैटू छुपाया है या फिर रनवीर सिंह के साथ शादी करने जा रही दीपिका ने पर्मानेन्टली रणबीर कपूर का नाम अपने नेक से हटाया है । 

First published on: Jul 17, 2018 04:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.