Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Navya Naveli Nanda: भोपाल में मस्ती करती नजर आईं अमिताभ की लाडली नव्या नवेली नंदा, सड़क किनारे खाए आलू पकौड़े

Navya Naveli Nanda: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। नव्या इन दिनों भोपाल, मध्य प्रदेश में वोकेशन एन्जॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। नव्या इन तस्वीरों में सड़क किनारे की चाट-पापड़ी का पूरा लुत्फ उठाती नजर आ […]

Navya Naveli Nanda
Navya Naveli Nanda

Navya Naveli Nanda: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। नव्या इन दिनों भोपाल, मध्य प्रदेश में वोकेशन एन्जॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। नव्या इन तस्वीरों में सड़क किनारे की चाट-पापड़ी का पूरा लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी सादगी को देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नव्या ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें

दरअसल, श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने अपनी लेटेस्ट तसवीरें शेयर की हैं, जिसमें वो भोपाल की गलियों में घूमती नजर आ रही हैं। नव्या ने फोटोज शेयर कर इस ट्रिप की कुछ झलकियां दिखाई हैं। तस्वीरों में वो ब्लैक स्वेटर और व्हाइट टॉप और पैंट में दिख रही है। वो काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। अमिताभ की लाडली नातिन का ये रूप देख फैंस भी उनके कायल हो गए हैं।

फैंस को पसंद आया नव्या का अंदाज

नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके द्वारा शेयर करने के कुछ देर बाद ही उनकी तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच छा जाता है। इसी तरह उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सड़क पर बैठ नव्या ने बनाए बाल

नव्या भोपाल में खूब मजे की। उन्होंने तस्वीरों में भोपाल की गलियों से लेकर मार्केट तक की ग्लिम्प्स दिखाए हैं। एक फोटो में देखा जा सकता है कि नव्या सड़क किनारे बिकने वाली चाट-भेल से लेकर आलू पकौड़े और मिर्च तक के मजे ले रही हैं। वहीं एक फोटो में तो वो सड़क किनारे बैठ कर अपने बाल तक बनवाती दिख रही हैं।

First published on: Dec 01, 2022 01:20 PM