Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

48 साल के हुए अजय देवगन, बॉलिवुड ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

मुंबई (2 अप्रैल): बॉलीवुड के वीरू यानी अजय देवगन आज 48 साल के हो गए।  अजय देवगन के जन्मदिन को लेकर उनके फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खासा उत्साह देखा गया। जहां देशभर में उनके फैन्स ने केक काटकर अजय देवगन का बर्ड डे मनाया। वहीं परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख और बिपाशा बसु सहित कई […]

मुंबई (2 अप्रैल): बॉलीवुड के वीरू यानी अजय देवगन आज 48 साल के हो गए।  अजय देवगन के जन्मदिन को लेकर उनके फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खासा उत्साह देखा गया। जहां देशभर में उनके फैन्स ने केक काटकर अजय देवगन का बर्ड डे मनाया। वहीं परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख और बिपाशा बसु सहित कई बॉलिवुड हस्तियों ने रविवार को अभिनेता अजय दवगन को जन्मदिन की बधाई दी। अजय के दोस्तों और शुभचिंतकों ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। परिणीति चोपड़ा- अद्भुत इंसानों में से एक ! जन्मदिन मुबारक हो गोपु ! बिपाशा बसु – जन्मदिन मुबारक हो अजय देवगन। हमेशा खुश रहो। रितेश देशमुख- शरारतों के बाप और मेरे दोस्त अजय देवगन को जन्मदिन की बहुत बधाई। मेरे जीवन की सबसे अच्छी आउटडोर शूटिंग के लिए धन्यवाद। ईशा गुप्ता- जन्मदिन मुबारक हो अजय देवगन। सायेशा- जन्मदिन मुबारक हो अजय सर! आपके लिए यह वर्ष सुपर शुभ हो। बहुत सारा प्यार। जैकी श्रॉफ- आप हमेशा खुश रहें अजय देवगन। विवेक ऑबरॉय- जन्मदिन मुबारक हो मलिक भाई। आपके लिए यह वर्ष शुभ हो! अजय देवगन यानी विशाल वीरू देवगन का जन्म आज ही के दिन 2 अप्रैल 1969 को नई दिल्ली में हुआ था।  जन्मे अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है, अजय देवगन 25 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

First published on: Apr 02, 2017 11:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.