Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

32 साल के हुए अर्जुन कपूर , देखिए बचपन की तस्वीरें

दिल्ली ( 26 जून ) आज अर्जुन कपूर का जन्मदिन है। 32 साल के हो गए हैं अर्जुन। 25 जून 1985 को अर्जुन का जन्म हुआ था। बोनी कपूर और मां मोना कपूर की पहली संतान हैं अर्जुन। इस तस्वीर में कजिन सिस्टर सोनम कपूर के साथ हैं अर्जुन। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उन ऐक्टर्स […]

दिल्ली ( 26 जून ) आज अर्जुन कपूर का जन्मदिन है। 32 साल के हो गए हैं अर्जुन। 25 जून 1985 को अर्जुन का जन्म हुआ था। बोनी कपूर और मां मोना कपूर की पहली संतान हैं अर्जुन। इस तस्वीर में कजिन सिस्टर सोनम कपूर के साथ हैं अर्जुन। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उन ऐक्टर्स में से है जिन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है। अर्जुन के पापा बोनी कपूर बॉलीवुड के नामचीन प्रोड्यूसर है लेकिन अर्जुन को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के प्रोमोशन के दौरान खोले अपनी के राज। अर्जुन की माने तो श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों से उनकी कोई बातचीत नहीं होती है। वो अपनी सौतेली बहनों से ना तो मिलते जुलते हैं और ना ही बात करते हैं। फैमिली फंक्शन में भी वो श्रीदेवी और उनकी बेटियों से आमना-सामना होने की नौबत नहीं आने देते। अर्जुन कपूर जब दस साल के थे तो उनके पापा बोनी कपूर ने मम्मी मोना कपूर का साथ छोड़कर श्रीदेवी से शादी कर ली थी। अर्जुन कपूर ने कई बार अपने इंटरव्यू में अपने घर की कहानी बयां की है। उनकी बातों से साफ जाहिर होता है कि उनके और सौतेली मां श्रीदेवी के बीच है सबकुछ बेहतर नहीं है। अर्जुन कपूर आज भी अपनी स्टेप मॉम श्रीदेवी को माफ नहीं कर पाए है । अपनी मां मोना कपूर का वो गम भूल नहीं पाएं है। अर्जुन कपूर पर उनके मम्मी-पापा के सेपरेशन का बहुत असर पड़ा है। अर्जुन का बचपन तनाव में बीता। उन्होंने अपनी मम्मी को बहुत संघर्ष करते देखा है। लेकिन आज जब वो परिवार को संभालने लायक हो गए तो उनकी मां नहीं रही।

First published on: Jun 25, 2017 11:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.