TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

श्रीदेवी और उनकी बेटियों से मेरी बातचीत नहीं होती – अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उन ऐक्टर्स में से है जिन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है। अर्जुन के पापा बोनी कपूर बॉलीवुड के नामचीन प्रोड्यूसर है लेकिन अर्जुन को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के प्रोमोशन के दौरान खोले अपनी के राज। अर्जुन की माने […]

Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उन ऐक्टर्स में से है जिन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है। अर्जुन के पापा बोनी कपूर बॉलीवुड के नामचीन प्रोड्यूसर है लेकिन अर्जुन को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अर्जुन कपूर ने फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रोमोशन के दौरान खोले अपनी के राज। अर्जुन की माने तो श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों से उनकी कोई बातचीत नहीं होती है। वो अपनी सौतेली बहनों से ना तो मिलते जुलते हैं और ना ही बात करते हैं। फैमिली फंक्शन में भी वो श्रीदेवी और उनकी बेटियों से आमना-सामना होने की नौबत नहीं आने देते। अर्जुन कपूर जब दस साल के थे तो उनके पापा बोनी कपूर ने मम्मी मोना कपूर का साथ छोड़कर श्रीदेवी से शादी कर ली थी। अर्जुन कपूर ने कई बार अपने इंटरव्यू में अपने घर की कहानी बयां की है। उनकी बातों से साफ जाहिर होता है कि उनके और सौतेली मां श्रीदेवी के बीच है सबकुछ बेहतर नहीं है। अर्जुन कपूर आज भी अपनी स्टेप मॉम श्रीदेवी को माफ नहीं कर पाए है । अपनी मां मोना कपूर का वो गम भूल नहीं पाएं है। 5 साल पहले अर्जुन की मां मोना कैंसर की वजह से चल बसी और कहीं ना कहीं अपने परिवार के बिखरने का कारण वो श्रीदेवी को मानते है। अर्जुन के पापा बोनी कपूर ने उनकी मम्मी मोना कपूर को छोड़कर जब दूसरी शादी की तो उनके पिता के नए परिवार ने शादी और प्यार को लेकर उनके विचार को बदल दिया। अर्जुन का कहना है कि, 'मैंने ठान लिया था कि मैं कभी शादी नहीं करुंगा। लेकिन अब मैं इसे लेकर नरम हो गया हूं। जब आप 32 साल के हो जाते हैं तो आप नहीं चाहते कि पूरी जिंदगी आप अपनी ही तरह बनकर रह जाएं। दिन के खत्म होने पर आपको एक पार्टनर चाहिए होता है। वो खालीपन मौजूद रहता है और मैं उस खालीपन को लिव इन रिलेशनशिप के जरिए पूरा करना चाहता हूं। मैं किसी को पूरी तरह से जान लेना चाहता हूं ताकि यह निर्णय ले सकूं कि मैं उसे बाकी की बची हुई जिंदगी के लिए कमिट कर सकता हूं या नहीं।' अर्जुन कपूर पर उनके मम्मी-पापा के सेपरेशन का बहुत असर पड़ा है। अर्जुन का बचपन तनाव में बीता। उन्होंने अपनी मम्मी को बहुत संघर्ष करते देखा है। लेकिन आज जब वो परिवार को संभालने लायक हो गए तो उनकी मां नहीं रही।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.