मुंबई (27 अप्रैल): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। विनोद खन्ना की मौत की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। भारी तादाद में उनके प्रशंसक सदमे में हैं। अपने प्रिय कलाकार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर लोग उमड़ पड़े। साथ ही भारी तादाद में लोग विनोद खन्ना के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने के लिए वर्ली के श्मशान घाट पहुंचे। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, कबीर बेदी, दिया मिर्जा और उनके पति पहुंच गए हैं। दरअसल 70 साल के विनोद खन्ना का गुरुवार को निधन हो गया। पिछले ढाई महीने से विनोद का गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा था। विनोद खन्ना के पार्थिव शरीर को मालाबार हिल स्थित उनके घर पर रखा गया था।
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.