TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का ट्रेलर रिलीज

(28 जून) कोंकणा सेन शर्मा और रतन पाठक शाह की फिल्म लिप्सटिक अंडर माय बुर्का का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अलंकृता श्रीवास्तव इस फिल्म के निर्देशक हैं। जबकि प्रकाश झा और एकता कपूर फिल्म के प्रोडूसर हैं। इसमें कोंकणा और रत्ना के आलावा आहना कुमरा, प्लाबिता बोरठाकुर अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा […]

Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
(28 जून) कोंकणा सेन शर्मा और रतन पाठक शाह की फिल्म लिप्सटिक अंडर माय बुर्का का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अलंकृता श्रीवास्तव इस फिल्म के निर्देशक हैं। जबकि प्रकाश झा और एकता कपूर फिल्म के प्रोडूसर हैं। इसमें कोंकणा और रत्ना के आलावा आहना कुमरा, प्लाबिता बोरठाकुर अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर सुशांत सिंह और विक्रम मेसी भी इसमें नजर आएंगे। इस फिल्म को रिलीज से पहले भी भारत में बैन करने की मांग की गई थी। लेकिन बीते सोमवार को प्रकाश झा की इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया था। यह फिल्म टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में स्पिरिट ऑफ एशिया अवार्ड और मुंबई फिल्म महोत्सव में लैंगिक समानता के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑक्सफैम अवार्ड जीत चुकी है।  एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी ऐसी चार महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने ढंग से अपनी आज़ादी चाहती है। एक बुर्का पहनी कॉलेज की छात्रा हैं, एक जवान ब्यूटीशियन, एक तीन बच्चों की मां और 55 वर्षीय एक ऐसी विधवा की इर्द गिर्द यह कहानी हैं जो अपनी ज़िन्दगी को अपने शर्तो पर जीना चाहती हैं लेकिन यह समाज उनसे वो हक़ छीन लेता है।फिल्म में   वो अपने जीवन में सेक्स को डिस्कवर करना चाहती है।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.