दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। फातिमा ने मालदीव में समंदर के किनारे एक फोटोशूट करवाया है। इस तस्वीरों में फातिमा ने स्विमसूट पहना हुआ है। फातिमा मुस्लिम हैं और आजकल रमजान चल रहा है। बस यही बात फातिमा के फैंस को बुरी लग गई। फातिमा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वो बीच पर कुर्सी लगाकर बैठी हुई थीं। स्विमसूट पहने होने की वजह से फातिमा की टांगे दिखाई दे रही थीं। इसी वजह से लोग फातिमा को ट्रोल कर रहे है। कई फौलोवर्स ने उन्हें लिखा है कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें ऐसा फोटोशूट नहीं करवाना चाहिए। रमजान के महीने में फातिमा को पर्दे में रहना चाहिेए । https://www.instagram.com/p/BVBsJbPnZ65/?taken-by=fatimasanashaikh फातिमा के फौलोवर्स सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों का मानना है कि मुस्लिम होने की वजह से फातिमा को रमजान के दौरान इस तरह का फोटोशूट नहीं करवाना चाहिए। हालांकि वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फातिमा का साथ दे रहे हैं। उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस्टाग्राम पर फातिमा ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की है। दोनों ही तस्वीरों पर फैन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कई फैन्स ट्रोल करने वालो के खिलाफ लिख रहे हैं। https://www.instagram.com/p/BVBsIZXnqFg/?taken-by=fatimasanashaikh फातिमा इन दिनों आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिदोस्तान में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन , आमिर खान और कटरीना कैफ भी हैं। फिल्म की शूटिंग माल्टा में शुरू हो चुकी है। आमिर खान , फातिमा, अमिताभ बच्चन इन दिनों माल्टा में हैं।
Bhojpuri actress on working with Pawan singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने और पवन सिंह के अफेयर को लेकर तो बात की ही, साथ ही बताया कि उनकी फिल्मों में एक्ट्रेसेस के साथ क्यों भेदभाव होता है।

Govinda contest lok sabha elections 2024: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। बीती रात शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से गोविंदा की मुलाकात के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो लोक सभा चुनाव लड़ सकते हैं।