TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

रणबीर कपूर, दीपिका और ऱणवीर सिंह का अब फिल्मी पर्दे पर लव ट्राएंगल !

मुंबई ( 12 मई ) रणबीर कपूर , दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अगर एक ही फिल्म में हो तो रिलीज होने से पहले ही हिट हो जाएगी वो फिल्म। खबर है कि फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं।  विधु विनोद […]

Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
मुंबई ( 12 मई ) रणबीर कपूर , दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अगर एक ही फिल्म में हो तो रिलीज होने से पहले ही हिट हो जाएगी वो फिल्म। खबर है कि फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं।  विधु विनोद चोपड़ा  इन तीनों को एक साथ लेकर एक बड़ी फिल्म बनाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि विधु विनोद चोपड़ा के ऑफिस पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को जाते देखा गया था। बताया जा रहा है कि विधु को दीपिका की कैमिस्ट्री रणवीर सिंह और रणबीर कपूर  के साथ बेहद पसंद है जिसे लेकर वे एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं। रणबीर कपूर और दीपिका ये जवानी है दीवानी और तमाशा फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों के बीच अफेयर भी रहा है जिसके बारे में आज भी मीडिया में कहा सुना जाता है। तो वहीं रणवीर सिंह के साथ दीपिका के इश्क के चर्चे चलते रहते हैं। ऐसे में अब दीपिका अपने एक्स और प्रेजेन्ट ब्वॉयफ्रेंड के साथ काम करने वाली हैं। ऐसे में  विधु विनोद चोपड़ा ही नहीं अब तो दर्शक भी इस तिकड़ी को एक साथ फिल्मी पर्दे पर देखने को उतावले हो रहे हैं।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.