मुंबई ( 9 जून ) प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान की एक रोमानी फिल्म दर्शकों को देखने मिल सकती है। प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म गुस्ताखियां बनाने जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका अमृता प्रीतम का रोल करेंगी और साहिर लुधियानवी के रोल के लिए शाहरुख खान से चल रही है बातचीत। कहा जा रहा है इस फिल्म के जरिए दो साल के लंबे अंतराल के बाद प्रियंका बॉलीवुड में एक धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। आपको बता दें, अमृता प्रीतम एक पंजाबी साहित्य की मशहूर कवियत्री और कहानीकार थी । अमृता के साहित्य को सिर्फ भारत में भी सराहना नहीं मिली हैं बल्कि पाकिस्तान भी उनकी लेखनी को सम्मान देता है। खबर है की अमृता के प्रेमी गीतकार साहिर लुधियानवी का रोल शाहरुख खान निभा सकते हैं। इस किरदार के लिए अब तक कई बॉलीवुड के एक्टर्स का नाम सामने आ चुका हैं। शुरुआत से ही चर्चा थी कि इरफान खान साहिर के रोल में होंगे लेकिन बात नहीं बनी। फिर फवाद खान और बाद में अभिषेक बच्चन का नाम सामने आया। खैर, यह पह्ली बार नहीं हैं जब प्रियंका किसी के जीवनी पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी। इससे पहले भी प्रियंका साल 2014 मे आई फिल्म ‘मैरी कॉम’ में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का किरदार निभाते नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने कमाल दिखाया। बात अगर संजय लीला भंसाली और प्रियंका की जोड़ी की बात करें तो, संजय के साथ प्रियंका सबसे पहले साल 2013 में आई ‘राम-लीला’ में दिखी थी। इस फिल्म में उन्होंने एक आइटम नंबर किया था। उसके बाद संजय ने प्रियंका को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए भी साइन कर लिया था।जिसमें प्रियंका काशीबाई की छाप छोडने में कामयाब रही थी । अब ये देखना दिलच्सप होगा कि तीसरी बार ये जोड़ी दर्शको को कितना लुभा पाती है
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.