नई दिल्ली ( 1 अप्रैल ): काॅमेडियन और ऐक्टर सुनील ग्रोवर के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही सुनील अपने डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के रूप में छोटे परदे पर दिखेंगे। आप सोच रहे हैं आखिर सुनील लौट आए अपने साथी कपिल के शो में तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। सुनील, रिंकू भाभी और डॉक्टर गुलाटी बन कर कपिल के शो में नहीं जा रहे। दरअसल, सुनील अपने फेमस अवतार में ‘इंडियन आइडल 9’ के फिनाले में नजर आएंगे। सुनील सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 9’ के फिनाले में डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के रोल में नजर आएंगे। सुनील ने फिनाले की शूटिंग का एक भाग पिछली रात यानी 29 मार्च को मुंबई के फिल्म सिटी में शूट भी कर लिया है। यहीं पर अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ कपिल भी अपने अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे। कहा जा रहा था कि बगल में शूट कर रहे सुनील को कपिल मना लेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अब जब इस शनिवार को जिस चैनल पर कपिल शर्मा का शो होगा, रविवार को उसी चैनल पर उसी समय पर रिंकू भाभी और डॉ. गुलाटी बनकर सुनील आएंगे। सोनी टीवी ने इस हफ्ते कपिल के शो की कटौती कर एक दिन यानी शनिवार कपिल के नाम और दूसरा दिन रविवार सुनील के नाम कर दिया है। कपिल जहां अपनी टीम के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ होस्ट करेंगे वहीं सुनील ‘इंडियन आइडल 9’ का ग्रैंड फिनाले होस्ट करेंगे।
Bhojpuri actress on working with Pawan singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने और पवन सिंह के अफेयर को लेकर तो बात की ही, साथ ही बताया कि उनकी फिल्मों में एक्ट्रेसेस के साथ क्यों भेदभाव होता है।

Govinda contest lok sabha elections 2024: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। बीती रात शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से गोविंदा की मुलाकात के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो लोक सभा चुनाव लड़ सकते हैं।