TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की रिलीज के बाद सेशेल्स घूम रही हैं श्रद्धा

फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की रिलीज के बाद श्रद्धा कपूर अपने परिवार के साथ से सेशेल्स में समंदर किनारे छुट्टियां मना रही है। श्रद्धा अपने मम्मी -पापा और भाई के साथ  विदेश यात्रा पर है। श्रद्धा की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड को पसंद किया जा रहा है । फिल्म ने अब तक 41.61 करोड़ का बिजनेस किया है। […]

Yo Yo Honey Singh New Girlfriend: हनी सिंह का न्यू म्यूजिक एल्बम 'मिलियनेयर' आउट हो गया है, मगर अपनी नए गाने की बजाय सिंगर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। आइए बताते है कि तलाक के बाद अब रैपर-सिंगर हनी सिंह का दिल किस हसीना ने चुराया है।
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की रिलीज के बाद श्रद्धा कपूर अपने परिवार के साथ से सेशेल्स में समंदर किनारे छुट्टियां मना रही है। श्रद्धा अपने मम्मी -पापा और भाई के साथ  विदेश यात्रा पर है। श्रद्धा की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड को पसंद किया जा रहा है । फिल्म ने अब तक 41.61 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में श्रद्धा का काम पसंद किया गया है। ऐसे में श्रद्धा का ये फैमिली वेकेशन्स तो बनता है। श्रद्धा ने अपने फैमिली ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है श्रद्धा थाईलैंड  या फिर इंडोनेशिया परिवार के साथ घूमने गई है। फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के रिलीज होते ही श्रद्धा कपूर छुट्टियों के लिए निकल पड़ी थी। श्रद्धा अपने फिल्म के सक्सेस को वहां सेलिब्रेट कर रही है। इससे पहले भी श्रद्धा ने सेशेल्स की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। श्रद्धा किनारे किताबें पढ़ रही है तो कभी हेल्थी ब्रेकफास्ट की तस्वीरें अपलोड करती हैं। श्रद्धा के भाई सिद्धान्त कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर सेशेल्स के विक्टोरिया सी बीच की पिक्चर्स डाली हैं।      

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.