TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

‘हाफ गर्लफ्रेंड का दूसरा पोस्टर जारी, कुछ इस तरह दिखे अर्जुन और श्रद्धा

मुंबई (3 अप्रैल): चेतन भगत की किताब हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर बनी रही फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड का दूसरा पोस्टर रिलीज हुआ है। डायरेक्टर मोहित सूरी  ‘हाफ गर्लफ्रेंड का दूसरा पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर कुछ खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म के क्रू और ट्रेड एनालिस्ट […]

मुंबई (3 अप्रैल): चेतन भगत की किताब हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर बनी रही फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड का दूसरा पोस्टर रिलीज हुआ है। डायरेक्टर मोहित सूरी  'हाफ गर्लफ्रेंड का दूसरा पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर कुछ खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म के क्रू और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट किया है। इस पोस्टर में आप फिल्म के लीड हीरो अर्जुन कपूर और लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साफ तौर पर देख सकते हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में आपको दिल्ली का इंडिया गेट का और शहर की चमचमाती रोशनियां भी नजर आएंगी। दोनों बरसात में एक साथ हैं, लेकिन श्रद्धा अर्जुन से रूठ कर जा रही हैं और अर्जुन उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टर काफी आकर्षक है, फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। वहीं 19 मई को ये फिल्म रिलीज होगी। आपको बता दें कि चेतन भगत की किताब पर 2 स्टेट्स पर भी फिल्म बन चुकी है, जिसमें अर्जुन कपूर पहले भी काम कर चुके हैं। 'काय पो छे' के बाद चेतन भगत के नॉवेल थ्री मिसटेक ऑफ माइ लाइफ और 2 स्टेट पर फिल्में बन चुकी हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.