TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

सिर्फ अमिताभ तक सीमित नहीं हैं रेखा के अफसाने, वक्त के साथ साथी बदलते रहे !

दिलकश रेखा के अफसाने बस अमिताभ तक सीमित नहीं रहे  इन अफसानों में रेखा तो अकेली रही लेकिन साथी बदलते रहे हैं। रेखा ने बॉलीवुड में कदम रखा ही था कि कंट्रोवर्सीज और लिंकअप्स की खबरें उनके साथ जुड़ गई । बॉलीवुड में अमिताभ के बाद रेखा का सबसे चर्चित रिश्ता विनोद मेहरा के साथ […]

Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
दिलकश रेखा के अफसाने बस अमिताभ तक सीमित नहीं रहे  इन अफसानों में रेखा तो अकेली रही लेकिन साथी बदलते रहे हैं। रेखा ने बॉलीवुड में कदम रखा ही था कि कंट्रोवर्सीज और लिंकअप्स की खबरें उनके साथ जुड़ गई । बॉलीवुड में अमिताभ के बाद रेखा का सबसे चर्चित रिश्ता विनोद मेहरा के साथ रहा। साल 1973 में रेखा और विनोद मेहरा ने फिल्म घर में साथ काम किया था....और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान इनके रिश्तों की खबरें छपने लगी। रेखा ने विनोद मेहरा के साथ अपने रिश्तों को कभी नहीं छुपाया। रेखा और विनोद मेहरा दोनों सेट पर हमेशा साथ रहते। शूटिंग के अलावा भी इनकी मुलाकातें होती रहती थी....विनोद मेहरा और रेखा एक दूसरे के प्यार में इस कदर थे कि दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी।

रेखा - विनोद मेहरा

1973 में रेखा और विनोद मेहरा की शादी की खबरों ने काफी तुल पकड़ा था । मीडिया में रेखा और विनोद की गुपचुप शादी की खबरें खूब छपी। लेकिन विनोद मेहरा और रेखा की शादी 2 महीने से ज्यादा चल ना सकी। कहते है विनोद मेहरा की मां को रेखा एक बहू के तौर पर पसंद नहीं थी और इसके बाद जब रेखा ने विनोद मेहरा से मां और प्यार में से किसी एक को चुनने को कहा तो विनोद मेहरा ने मां को चुनना बेहतर समझा। विनोद मेहरा और रेखा ने पहली बार फिल्म हवस में साथ काम किया था और इसी दौरान रेखा से उनकी नजदीकी बढ़ गई थी। प्यार इस कदर बढ़ा कि दोनों ने कोलकाता में गुपचुप शादी कर ली....लेकिन जिस तरह विनोद मेहरा ने रेखा से शादी करने में हिम्मत जुटाई थी उसे निभाने में नहीं जुटा सके। मां के दबाब के आगे उन्होंने रेखा का साथ छोड़ दिया। 1990 में छपे फिल्म फेयर के एक आर्टिकल के तहत जब विनोद मेहरा ने रेखा का साथ छोड़ा था तब उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में रेखा को अपनी गलती का एहसास हुआ और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रेखा ने कहा कि उन्होंने बासी उपमा खा लिया था जिससे उन्हें फूड प्यॉजनिंग हो गई थी। रेखा के लिए वो हताशे का दौर था और वो अक्सर जान देने की बात करती थी। इस बात को रेखा ने सिमी गरेवाल के शो 'रोंदेवू विद सिमी गरेवाल में भी स्वीकारा था। रेखा और विनोद मेहरा के बीच दिल का रिश्ता तो खत्म हो गया लेकिन दोस्ती का रिश्ता बरकरार रहा। विनोद मेहरा हमेशा रेखा के हर सुख दुख में साथ खड़े रहे ...तो वहीं रेखा भी उनकी जिंदगी का हमेशा एक अहम हिस्सा रही। विनोद मेहरा जब पापा बने ...तो वो रेखा ही थी जो उनके घर सबसे पहले बधाई देने पहुंची थी।

रेखा - किरण कुमार

जब विनोद मेहरा ने रेखा का साथ छोड़ा तो उनके दोस्त किरण कुमार कंधों पर अपना सिर रख कर रोईं और यहीं से शुरुआत हुई दोनों के रिश्तों की फिल्म फेयर में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक रेखा किऱण कुमार के साथ इस कदर इंवॉल्व हो गई कि कई बार उनसे मिलने के लिए वो फिल्म की शूटिंग छोड़कर गायब हो जाती थी। इस बात का जिक्र रेखा ने सिमी गरेवाल के शो रोंदेवू में भी किया था।  रेखा के सेट के गायब होने के किस्से 70s में काफी मशहूर हुआ करते थे। एक तरफ रेखा किऱण कुमार के इश्क में दीवानी थी तो दूसरी ओर किऱण कुमार पर रेखा को इस्तेमाल करने के आरोप लग रहे थे और फिर रेखा के इस रिश्ते का हश्र भी जुदाई ही रहा।

रेखा - साजिद खान

कहते हैं रेखा को पिता का प्यार नहीं मिला था और जब से उन्होंने होश संभाला उन्हें एक सच्चे प्यार की तलाश रही। रेखा तो फिल्मों में काम करना ही नहीं चाहती थी...वो तो किसी ऐसे शख्स की खोज में थी जिसके साथ वो घर बसा सके। वेवसाइट्स और मैगजीन्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में रेखा का पहला प्यार थे महबूब खान के बेटे साजिद खान। अमेरिका से पढ़ाई कर लौटे साजिद उन दिनों हैंडसम हंक माने जाते थे। रेखा को साजिद खान पर क्रश और जल्द ही वो साजिद के साथ घूमती फिरती पाई गई। रेखा उन दिनों अपनी फिल्म 'सावन भादों' की शूटिंग में बिजी रहती थी और फिर साजिद खान से जल्द ही उनका अलगाव हो गया।

रेखा - नवीन निश्चल

फिल्म सावन भादों के सेट पर ही रेखा को नया प्यार मिला। अब कोस्टार नवीन निश्चल उनकी जिंदगी में आ गए...थे। नवीन निश्वल शादीशुदा थे ...और उनकी वाइफ सेट पर अक्सर मौजूद होती थी.....लेकिन इसके बावजूद रेखा खुद को नवीन निश्चल के प्यार में पड़ने से रोक नहीं सकी। फिल्म सावन भादों की शूटिंग खत्न होते ही रेखा की जिंदगी से नवीन निश्चल चले भी गए ।  

रेखा - विश्वजीत

नवीन निश्चल गए तो रेखा को विश्वजीत का सहारा मिला। फिल्म दो शिकारी के सेट पर ये प्यार शुरु हुआ....। रेखा ने फिल्म दो शिकारी में नवीन निश्चल के साथ एक कंट्रोवर्सियल किस सीन दिया था जिसकी वजह उन्हें काफी बदनामी झेलनी पड़ी थी। रेखा और विश्वजीत के अफेयर की खबरें करीब एक साल तक छपती रही ....लेकिन रेखा के आगे बढ़ते करियर और शादी शुदा विश्वजीत के डूबते फिल्मी करियर ने इस प्यार में दूरिया ला दी और फिर रेखा का नाम विनोद मेहरा से जुड़ने लगा।

रेखा - जितेन्द्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा का नाम जितेन्द्र से भी जुड़ा...दोनों ने दस से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया.....और इस वजह से रेखा का दिल जितेन्द्र के नाम पर भी धड़का। जितेन्द्र की हमेशा फैन रही है रेखा,...जब वो ब़ॉलीवुड में आई थी तब जितेन्द्र की तस्वीरें तकिए के नीचे रखकर सोती थी। खुद रेखा ने इस बात को कई बार कबूला है...ऐसे में जब अपने फेवरेट हीरो के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला तो वो वहां भी दिल हार बैठी। लेकिन यहां भी उनका प्यार से पहले से शादीशुदा था....और इस रिश्ते का भविष्य काफी उलझा भी था।

रेखा - संजय दत्त 

रेखा का नाम संजय दत्त से भी जुड़ा। संजय दत्त और रेखा ने 1984 में रिलीज हुई फिल्म जमीन आसमान में साथ काम किय़ा था।  इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के नजदीकी की खबरें आई थी....और फिर बात इतनी बढ़ गई कि रेखा और संजय दत्त के गुपचुप शादी तक की खबरें छप गई । संजय दत्त से रेखा ने उस वक्त रिश्ता जोड़ा था जब अमिताभ बच्चन उनसे पूरी तरह अलग हो गए थे और रेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमिताभ को जलाने के लिए उन्होंने संजय से रिश्ता जोड़ा था।

 रेखा - मुकेश अग्रवाल 

  बॉलीवुड हीरोज के साथ अफेयर्स के तमाम किस्सो के बीच रेखा ने 1990 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ शादी रचा ली थी। मुकेश के साथ वो दिल्ली शिफ्ट भी कर गई थी... लेकिन  शादी के एक साल बाद ही 1991 में मुकेश अग्रवाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । मुकेश ने फांसी लगाने के लिए रेखा के दुप्पटे का इस्तेमाल किया था....और मुकेश के खुदकुशी की वजह भी रेखा मानी गई।

रेखा - अक्षय कुमार

देखा जाए तो रेखा की जिंदगी में कई और लोग आए...  शत्रुघ्न सिन्हा, शेखर सुमन, कमल हासन समेत अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा रेखा का नाम फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान रेखा और अक्षय करीब आए थे। रेखा और अक्षय कुमार के प्यार के चर्चे भी फिल्मी मैगज़ीन की कवर स्टोरी बनते थे। रेखा एक बार फिर खुद से कई साल छोटे एक हीरो पर फिदा थी....लेकिन दोनों का ये प्यारा ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। रवीना टंडन उस वक्त अक्षय की गर्लफ्रेंड थी और उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि रेखा को उन्होंने अक्षय के साथ रोमांस करते पकड़ा था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय को लेकर रेखा और रवीना में काफी अनबन हो गई थी। रेखा की जिंदगी हमेशा की एक रहस्य बनी रही....उनकी जिंदगी आए प्यार भी किसी राज से कम नहीं।  रेखा और उनके रोमांस के इन अफसानों में कितनी सच्चाई है और कितने अफवाह ये रेखा ही जाने...लेकिन ये भी एक सच है कि बिना आग के धुआं भी नहीं उठता। नोट - तत्कालीन मैगजीन्स और अखबारों में छपी खबरों के आधार पर लिखा गया लेख।                         .               .      

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.