TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: नीरजा बनी बेस्ट हिंदी फिल्म, अक्षय कुमार बेस्ट एक्टर

नई दिल्ली(7 अप्रैल): राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। फिल्म ‘नीरजा’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है। मराठी फिल्म ‘कासव’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला है। – अक्षय कुमार को फिल्म रुस्तम के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार सुरभि को मीनामिनुंगु के लिए मिला। – […]

नई दिल्ली(7 अप्रैल): राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। फिल्म 'नीरजा' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है। मराठी फिल्म 'कासव' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला है। - अक्षय कुमार को फिल्म रुस्तम के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार सुरभि को मीनामिनुंगु के लिए मिला। - जायरा वसीम को दंगल फिल्म में उनकी भूमिका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। फिल्म 'पिंक' को सामाजिक मुद्दों पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। - नागेश कुकनूर की 'धनक' को बच्चों के लिए सबसे अच्छी फिल्म चुना गया है। फिल्म 'शिवाय' को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट अवॉर्ड मिला है। - उत्तर प्रदेश को सबसे फिल्म फ्रेंडली राज्य का सम्मान दिया गया है। सूची इस प्रकार है: बेस्ट फिल्म: कासव बेस्ट हिंदी फिल्म: नीरजा बेस्ट बांग्ला फिल्म: बिसोर्जन बेस्ट कन्नड़ फिल्म: रिजर्वेशन बेस्ट मराठी फिल्म: दशक्रिय बेस्ट गुजराती फिल्म: रॉन्ग साइड राजू बेस्ट तमिल फिल्म: जोकर

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.