TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

रमजान में स्विमसूट पहनकर फोटोशूट कराने से ट्रोल हुईं ‘दंगल’ गर्ल

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा  है। फातिमा ने मालदीव में समंदर के किनारे एक फोटोशूट करवाया है। इस तस्वीरों में फातिमा ने स्विमसूट पहना हुआ है। फातिमा मुस्लिम हैं और आजकल रमजान चल रहा है। बस यही बात फातिमा के फैंस को बुरी लग गई। फातिमा ने […]

The Delhi Files: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोनत्री ने 'द दिल्ली फाइल्स' को इतिहास का काला सच सामने वाली मूवी कहा है। उन्होंने कहा है कि उनके जीवन का लक्ष्य ही इतिहास की काली सच्चाई को सबके सामना लाना है।
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा  है। फातिमा ने मालदीव में समंदर के किनारे एक फोटोशूट करवाया है। इस तस्वीरों में फातिमा ने स्विमसूट पहना हुआ है। फातिमा मुस्लिम हैं और आजकल रमजान चल रहा है। बस यही बात फातिमा के फैंस को बुरी लग गई। फातिमा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वो बीच पर कुर्सी लगाकर बैठी हुई थीं। स्विमसूट पहने होने की वजह से फातिमा की टांगे दिखाई दे रही थीं। इसी वजह से लोग फातिमा को ट्रोल कर रहे है। कई फौलोवर्स ने उन्हें लिखा है कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें ऐसा फोटोशूट नहीं करवाना चाहिए। रमजान के महीने में फातिमा को पर्दे में रहना चाहिेए । फातिमा के फौलोवर्स सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।  लोगों का मानना है कि मुस्लिम होने की वजह से फातिमा को रमजान के दौरान इस तरह का फोटोशूट नहीं करवाना चाहिए। हालांकि वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फातिमा का साथ दे रहे हैं। उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस्टाग्राम पर फातिमा ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की है। दोनों ही तस्वीरों पर फैन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कई फैन्स ट्रोल करने वालो के खिलाफ लिख रहे हैं। फातिमा इन दिनों आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिदोस्तान में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन , आमिर खान और कटरीना कैफ भी हैं। फिल्म की शूटिंग माल्टा में शुरू हो चुकी है। आमिर खान , फातिमा, अमिताभ बच्चन इन दिनों माल्टा में हैं।        

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.