---विज्ञापन---

मुंबई लौट आई हैं प्रियंका, बॉलीवुड में फिल्में साइन करना चाहती हैं

मुंबई ( 9 जून ) प्रियंका  चोपड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच फंसी हुई है। हॉलीवुड से 4-5 दिनों के लिए वक्त निकालकर प्रियंका मुंबई आई है। प्रियंका ने मुम्बई आते ही अपने होम प्रोडक्शन पर बन रही फिल्मो पर काम भी करना चालू कर दिया हैं। प्रियंका के पास फिलहाल बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म […]

मुंबई ( 9 जून ) प्रियंका  चोपड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच फंसी हुई है। हॉलीवुड से 4-5 दिनों के लिए वक्त निकालकर प्रियंका मुंबई आई है। प्रियंका ने मुम्बई आते ही अपने होम प्रोडक्शन पर बन रही फिल्मो पर काम भी करना चालू कर दिया हैं। प्रियंका के पास फिलहाल बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म नहीं हैं ऐसे में प्रियंका  जल्द ही अपने प्रोडक्शन की तैयारी कर रही हैं। देसी गर्ल प्रियंका ने खुद भी इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है।

https://twitter.com/priyankachopra/status/873049734889353216 प्रियंका 4- 5 दिन के लिए ही मुम्बई आई हैं ऐसे मे उन्हे आराम कम और काम ज्यादा करना हैं क्योंकि प्रियंका की ये मुंबई विज़िट आनन-फानन में प्लान की गई है। जल्द ही प्रियंका  संजय लीला भंसाली से भी मुलाकात करती हुई दिख सकती हैं । संजय लीला भंसाली फिलहाल फिल्म ‘पद्मावती’ के क्लाइमेक्स को कंप्लीट कर रहे हैं। भंसाली अपने अगले प्रोजेक्ट को फाइनल कर लेना चाहते  हैं। पद्मावती के बाद वो प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म गुस्ताखियां बनाएंगे।  

First published on: Jun 09, 2017 04:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.