TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

मम्मी करीना के साथ घूमने निकला तैमूर, देखिए तस्वीरें

  मुंबई ( 17 मई ) करीना कपूर बेटे तैमूर को लेकर योगा करने निकली। अक्सर करीना अकेले ही योगा के लिए जाती थी लेकिन मंगलवार को वो बेटे तैमूर के साथ योगा के लिए निकली। करीना के साथ तैमूर की दो नैनी भी थी। तैमूर की ये नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल […]

अमृता राव की बहन प्रीतिका राव का रेडिट यूजर पर गुस्सा फूटा है। यूजर ने उनके को एक्टर के साथ रोमांटिक सीन पर सवाल उठाए।
  मुंबई ( 17 मई ) करीना कपूर बेटे तैमूर को लेकर योगा करने निकली। अक्सर करीना अकेले ही योगा के लिए जाती थी लेकिन मंगलवार को वो बेटे तैमूर के साथ योगा के लिए निकली। करीना के साथ तैमूर की दो नैनी भी थी। तैमूर की ये नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर की कार्बन कॉपी दिखता है। करीना अपनी फ्रेंड अमृता अरोड़ा के घर योेगा के लिए जाती हैं और मंगलवार को वो बेटे तैमूर को भी साथ लेकर गई। करीना का बे़टा तैमूर करीब 5 महीने का हो चुका है। बेटे तैमूर की खातिर करीना फिलहाल मैटरनिटी लीव पर हैं। बॉलीवुड में वो जल्द वापसी करेंगी । करीना जल्द ही सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में काम करेंगी। इसके अलावा उन्हें शाहरुख खान के साथ भी एक फिल्म ऑफर हुई है। करीना इऩ दिनों एक नया घऱ भी तलाश रही हैं। बेटे तैमूर के खेलने के लिए वो घर में बड़ा स्पेस चाहती है इसलिए सैफ करीना आजकल नया घर ढूंढ रहे हैं।

तैमूर के साथ करीना की बचपन की तस्वीरें मिलाकर देखें तो वो बिल्कुल अपनी मम्मी की तरह दिखता है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.