मंदाना करीमी ने पति के खिलाफ करवाया घरेलू हिंसा का केस
Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
मुंबई ( 4 जुलाई) बॉलीवुड में एक और शादी टूटने के कगार पर आ गई है। एक्ट्रेस और बिग बॉस के 9वें सीजन की कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने अपने बिजनेसमैन पति गौरव गुप्ता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। मंदाना की शिकायत के मुताबिक पति गौरव उनका धर्म बदलवाना चाह रहे हैं। उन्हें हिंदू धर्म अपनाने को कहा जा रहा है। साथ ही बॉ़लीवुड करियर छोड़ने की भी बात कही जा रही है। मंदाना ने जब उनकी शर्तें नहीं मानी तो उसे घर से निकाल दिया गया। मंदाना ने अपने पति के अलावा अपनी सास पर भी उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। इरानी मॉडल मंदाना करीमी बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए इंडिया आई थीं। पिछले दिनों तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की। 6 महीने पहले 25 जनवरी को दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी लेकिन 6 महीने बाद ही ये शादी टूटती नजर आ रही हैं। मंदाना ने गौरव से करीब 10 लाख रुपए की मांग की है। इतना ही नहीं याचिका में मंदाना ने इस दौरान परेशानी और पीड़ा से गुजरने के लिए और इस कारण से अपने करियर और बिजनेस में नुकसान की भरपाई के लिए भी उन्होंने 2 करोड़ रुपए की माँग की है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.