TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

भांजे तैमूर को नहीं पहचानते मामा रणबीर कपूर !

मुंबई ( 14 जून ) करीना कपूर का बेटा तैमूर  अब 6 महीने के हो चुका हैं। तैमूर की तस्वीर आजकल इंटरनेट पर बहुत वायरल होती है।  लेकिन लगता हैं मामा रणबीर कपूर काफी दिनों से तैमूर से मिले नहीं हैं इसलिए वो उसके तस्वीर तो देखकर थोड़े सरप्राइज हो गए। रणबीर कपूर एक रेडियो स्टेशन […]

Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
मुंबई ( 14 जून ) करीना कपूर का बेटा तैमूर  अब 6 महीने के हो चुका हैं। तैमूर की तस्वीर आजकल इंटरनेट पर बहुत वायरल होती है।  लेकिन लगता हैं मामा रणबीर कपूर काफी दिनों से तैमूर से मिले नहीं हैं इसलिए वो उसके तस्वीर तो देखकर थोड़े सरप्राइज हो गए। रणबीर कपूर एक रेडियो स्टेशन में अपनी फिल्म जग्गा जासूस को प्रमोट करने पहुंचे थे। वहां आरजे ने उन्हें तैमूर की तस्वीर दिखलाई। तैमूर की तस्वीर देख रणबीर ने कहा अरे ये कौन है। रणबीर कपूर के मुताबिक 3 महीने पहले वो तैमूर से मिले थे लेकिन बच्चों का चेहरा बदलता रहता है इसलिए वो अपने भांजे तैमूर को पहचान नहीं पाए। करीना  का बेटा तैमूर अब 6 महीने का हो चुका है । एक जिम्मेदार और केयरिंग मदर की भूमिका निभाने में पीछे नहीं हैं करीना। करीना अपने करियर के साथ – साथ तैमूर का भी अच्छा ख्याल रखती है। कई बार तो वो जिम भी जाती हैं तो बेटे को साथ ले जाती हैं।   तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ है। तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर की तरह दिखता है। तैमूर अपनी मम्मी के साथ अब बाहर जाने लगा है। कुछ दिन पहले करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ तुषार के बेटे लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंची थी।  ये तस्वीरें तब  मीडिया के कैमरे में क्लिक हुई थी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.