ब्वॉयफ्रेंड के साथ फिजी घूम रही हैं इलियाना, देखिए तस्वीरें
Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
मुंबई ( 30 मई ) इलियाना डिक्रूज ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू निबॉन के साथ फिजी घूम रही हैं। मुंबई की गर्मी से दूर फिजी के समुद्री किनारों पर इलियाना का हॉलीडे बहुत ही बढ़िया चल रहा है। इलियाना ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इलियाना पिछले साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म रूस्तम में दिखी थी। रूस्तम फिल्म को काफी पसंद किया गया। साल 2017 में इलियाना अजय देवगन की फिल्म बादशाहो में दिखेंगी। इलियाना 'बरफी', 'मैं तेरा हीरो' और 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आमतौर पर बॉलीवुड में स्टार्स अपने रिलेशनशिप को छुपाते हैं लेकिन इलियाना ने अपने रिश्ते को ऑफिसियल कर रखा है। वो अक्सर एंड्रयू के साथ दिखती है। फिजी में हॉलीडेज के दौरान इलियाना काफी मस्ती कर रही है। उन्होंने समंदर में बोटिंग का वीडियो भी पोस्ट किया है। समंदर में सेलिंग के दौरान वो डांस करती हुई दिखीं। इलियाना इस ट्रिप के लिए इतनी उत्साहित थी कि उन्होंने फ्लाइट का टिकट भी शेयर किया। फिजी के समंदर मेें इलियाना ने स्नॉर्कलिंग का भी मजा लिया।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.