Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

बॉलीवुड से अचानक गायब हुई ये अभिनेत्री, अब यहां कर रही है नौकरी

नई दिल्ली (15 जून): कभी बॉलीवुड में अपनी सुंदरता के कारण लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस मयूरी कांगो एकदम से गायब हो गई। हालांकि वह आखिरी बार 2009 में आई फिल्म ‘कुर्बान’ में दिखी थीं, लेकिन इसके बाद से वो ना तो किसी बॉलीवुड पार्टी या फंक्शन में दिखीं। दरअसल, मयूरी […]

नई दिल्ली (15 जून): कभी बॉलीवुड में अपनी सुंदरता के कारण लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस मयूरी कांगो एकदम से गायब हो गई। हालांकि वह आखिरी बार 2009 में आई फिल्म ‘कुर्बान’ में दिखी थीं, लेकिन इसके बाद से वो ना तो किसी बॉलीवुड पार्टी या फंक्शन में दिखीं। दरअसल, मयूरी फिल्में छोड़कर अब जॉब कर रही हैं। वो फिलहाल गुड़गांव की एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। फिल्में हुईं फ्लॉप तो कर ली शादी… – फिल्मों और सीरियल में सफलता नहीं मिलने के बाद मयूरी ने दिसंबर, 2003 में एनआरआई आदित्य ढिल्लन से औरंगाबाद में शादी कर ली। मयूरी और आदित्य की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी। – इसके बाद मयूरी पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं और यहीं से उन्होंने मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया। बाद में 2004 से 2012 तक उन्होंने अमेरिका में ही जॉब की। – 2011 में मयूरी मां बनीं। उनका 6 साल का एक बेटा कियान है। – 2013 में वह इंडिया शिफ्ट हो गई। क्योंकि मेरे ससुराल वाले यहां के हैं और मेरा बेटा भी उनके साथ रह सकता था।

First published on: Jun 15, 2017 11:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.