TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया ?

लंदन ( 1 जून ) प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी तीसरी फिल्म साइन कर ली है। उनकी फिल्म ‘बेवॉच’ 2 जून को भारत में रिलीज हो रही है। इसके अलावा उन्होंने ‘इजंट इट्स रोमाटिंक’ और ‘अ किड लाइक जेक’ साइन की है। ‘अ किड लाइक जेक’ में प्रियंका के साथ जिम पार्सन्स और क्लेरी […]

Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
लंदन ( 1 जून ) प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी तीसरी फिल्म साइन कर ली है। उनकी फिल्म 'बेवॉच' 2 जून को भारत में रिलीज हो रही है। इसके अलावा उन्होंने 'इजंट इट्स रोमाटिंक' और 'अ किड लाइक जेक' साइन की है। 'अ किड लाइक जेक' में प्रियंका के साथ जिम पार्सन्स और क्लेरी डेनेस हैं। वहीं 'इजंट इट्स रोमाटिंक' में उनके अपोजिट हैं रेबेल विल्सन। खबर है कि प्रियंका जून में पहले 'अ किड लाइक जेक' की शूटिंग करेंगी और जुलाई में 'इजंट इट्स रोमाटिंक' का प्रोडक्शन वर्क शुरू हो जाएगा। इसके बाद प्रियंका 'क्वांटिको सीजन 3' की शूटिंग में मशरूफ हो जाएंगी। देखा जाए तो अगले एक साल तक प्रियंका हॉलीवुड की फिल्मों और सीरियल्स में बिजी रहेगी और लगता है अब उनका बॉलीवुड में लौटने का इरादा नहीं हैं। फिलहाल तो प्रियंका लंदन में अपनी फिल्म 'बेवॉच' को प्रमोट कर रही है। प्रियंका ने सोशल मीडिया अपने लंदन में होने की खबर दी है। पिछले एक महीने से देसी गर्ल प्रियंका लगातार सुर्खियो में बनी हुई है। मियामी बीच पर वो बिकिनी गर्ल बनी नजर आई । दो दिन पहले पीएम मोदी से मुलाकात और फिर उनकी ड्रेस को लेकर बवाल हुआ। यहां भी प्रियंका ने बोल्डनेस दिखाई। उन्होंने ट्रॉल करने वालों को करारा जवाब दिया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर डाली जिसमें वो और उनकी मम्मी दोनों ने शॉर्ट ड्रेस पहन रखा था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.