दीवारों पर पेंटिंग में ढली प्रियंका, मैरी कॉम बनकर स्वच्छ भारत अभियान को प्रमोट
अमृता राव की बहन प्रीतिका राव का रेडिट यूजर पर गुस्सा फूटा है। यूजर ने उनके को एक्टर के साथ रोमांटिक सीन पर सवाल उठाए।
मुंबई ( 12 जून ) प्रियंका चोपड़ा एक पेंटिंग के जरिए स्वच्छ भारत अभियान में दे रही है अपना सहयोग। प्रियंका का मैरी कॉम अवतार मुंबई की एक दीवार पर बनाया गया है जिसमें बॉक्सिंग करती हुई प्रियंका कह कही है कि अपने शहर से कूड़े को निकाल फेंकिए। खुद प्रियंका चोपड़ा ने दीवार पर बनी अपनी पेटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर किय़ा है। प्रियंका ने लिखा है कि उन्हें गर्व हो रहा है कि वो मुंबई में वॉल आर्ट के जरिए सफाई को प्रमोट कर रही हैं। उन्होंने ये भी लिखा है कि दीवार पर इस तरह की पेंटिग देखने में अच्छी लगती है साथ ही आपके आसपास की खूबसूरती बढ़ाती है। ये पेंटिंग लोगों को चकाचक मुंबई और स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रोत्साहन देगी। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चला रखा है। पीएम मोदी के इस अभियान से अब तक कई बॉलीवुड सितारे जुड़ चुके हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.