मुंबई ( 12 जून ) प्रियंका चोपड़ा एक पेंटिंग के जरिए स्वच्छ भारत अभियान में दे रही है अपना सहयोग। प्रियंका का मैरी कॉम अवतार मुंबई की एक दीवार पर बनाया गया है जिसमें बॉक्सिंग करती हुई प्रियंका कह कही है कि अपने शहर से कूड़े को निकाल फेंकिए। खुद प्रियंका चोपड़ा ने दीवार पर बनी अपनी पेटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर किय़ा है। https://www.instagram.com/p/BVO87SJANbt/?taken-by=priyankachopra प्रियंका ने लिखा है कि उन्हें गर्व हो रहा है कि वो मुंबई में वॉल आर्ट के जरिए सफाई को प्रमोट कर रही हैं। उन्होंने ये भी लिखा है कि दीवार पर इस तरह की पेंटिग देखने में अच्छी लगती है साथ ही आपके आसपास की खूबसूरती बढ़ाती है। ये पेंटिंग लोगों को चकाचक मुंबई और स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रोत्साहन देगी।
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चला रखा है। पीएम मोदी के इस अभियान से अब तक कई बॉलीवुड सितारे जुड़ चुके हैं।
---विज्ञापन---
दीवारों पर पेंटिंग में ढली प्रियंका, मैरी कॉम बनकर स्वच्छ भारत अभियान को प्रमोट
मुंबई ( 12 जून ) प्रियंका चोपड़ा एक पेंटिंग के जरिए स्वच्छ भारत अभियान में दे रही है अपना सहयोग। प्रियंका का मैरी कॉम अवतार मुंबई की एक दीवार पर बनाया गया है जिसमें बॉक्सिंग करती हुई प्रियंका कह कही है कि अपने शहर से कूड़े को निकाल फेंकिए। खुद प्रियंका चोपड़ा ने दीवार […]
First published on: Jun 12, 2017 04:58 AM