TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

दीपिका को इरफान का साथ पसंद, फिर बनेगी दोनों की जोड़ी

मुंबई (21 अप्रैल): फिल्म ‘पीकू’ में दीपिका पादुकोण और इरफान खान की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। साथ ही दोनों कलाकार भी एक दूसरे से साथ काफी कंफरटेबल नजर आए। लिहाजा जल्द ही दोनों एकबार फिर रुपहले पर्दे पर एकसाथ नजर आएंगे। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म […]

अमृता राव की बहन प्रीतिका राव का रेडिट यूजर पर गुस्सा फूटा है। यूजर ने उनके को एक्टर के साथ रोमांटिक सीन पर सवाल उठाए।
मुंबई (21 अप्रैल): फिल्म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण और इरफान खान की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। साथ ही दोनों कलाकार भी एक दूसरे से साथ काफी कंफरटेबल नजर आए। लिहाजा जल्द ही दोनों एकबार फिर रुपहले पर्दे पर एकसाथ नजर आएंगे। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म में दिख सकते हैं। बताया जा रहा है कि विशाल भारद्वाज दीपिका और इरफान की जोड़ी के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। फिल्म माफिया क्वीन रहीमा खान पर बेस्ड होगी जिन्हें लोग सपना दीदी के तौर पर जानते हैं। दीपिका इस फिल्म में सपना दीदी का मुख्य किरदार निभाएंगी वहीं इरफान उनके प्रेमी का रोल अदा करते दिखेंगे। फिल्म पत्रकार एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के चैप्टर्स पर आधारित होगी। फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान करेंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.