TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

जॉर्ज क्लूनी और अमाल बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता

 मुंबई (7 जून ) हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी पिता बन गए हैं। क्लूनी की पत्नी अमाल अमलूद्दीन ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।  मंगलवार को दो बच्चों एक लड़का और एक लड़की की वो मां बनी।  जॉर्ज और अमाल ने बच्चों के नाम ऐला और एलेक्जेंडर क्लूनी रखा है। क्लूनी के प्रवक्ता के मुताबिक अमाल […]

Yo Yo Honey Singh New Girlfriend: हनी सिंह का न्यू म्यूजिक एल्बम 'मिलियनेयर' आउट हो गया है, मगर अपनी नए गाने की बजाय सिंगर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। आइए बताते है कि तलाक के बाद अब रैपर-सिंगर हनी सिंह का दिल किस हसीना ने चुराया है।
 मुंबई (7 जून ) हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी पिता बन गए हैं। क्लूनी की पत्नी अमाल अमलूद्दीन ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।  मंगलवार को दो बच्चों एक लड़का और एक लड़की की वो मां बनी।  जॉर्ज और अमाल ने बच्चों के नाम ऐला और एलेक्जेंडर क्लूनी रखा है। क्लूनी के प्रवक्ता के मुताबिक अमाल और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। जॉर्ज हॉलीवुड के सबसे सफल हीरो में से एक हैं। वहीं अमाल के एक जानी मानी मानवाधिकार वकील हैं दोनों ने सितंबर 2014 में इटली में शादी रचाई थी। क्लूनी ने अमल को 450 हजार पाउंड्स की रिंग देकर प्रोपोज किया था। अमाल जार्ज की दूसरी पत्नी हैं। वहीं अमाल की ये पहली शादी है। अमाल जार्ड से उम्र में करीब 17 साल छोटी हैं। जॉर्ज पहली बार पिता बने हैं। उनकी मां नीना क्लूनी का कहना है कि उनका बेटा एक बेहतरीन पिता साबित होगा। वैसे बीच में खबर आई थी की जॉर्ज और उनकी पत्नी अमाल अलग होने जा रहे हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार दोनों के बीच 300 मिलियन डॉलर के समझौते के साथ तलाक होना तय हुआ था। लेकिन बाद ये खबरें गलत साबित हुईं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.