TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

जहीर खान-सागरिका घाटगे ने की सगाई, पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स

मुंबई ( 24 मई ) एक क्रिकेटर और एक बॉलीवुड हसीना बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में। टीम इंडिया के पूर्व बॉलर जहीर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड स्टार सागरिका घाटगे से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई का ग्रैंड फंक्शन मंगलवार को मुंबई में हुआ, जिसमें और बॉलीवुड  के कई स्टार्स […]

Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
मुंबई ( 24 मई ) एक क्रिकेटर और एक बॉलीवुड हसीना बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में। टीम इंडिया के पूर्व बॉलर जहीर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड स्टार सागरिका घाटगे से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई का ग्रैंड फंक्शन मंगलवार को मुंबई में हुआ, जिसमें और बॉलीवुड  के कई स्टार्स शामिल हुए।  जहीर के इंगेजमेंट में बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड के सितारे पहुंचे। सचिन तेंदुलकर वाइफ अंजली के साथ यहां पहुंंचे। विराट और अनुष्का की जोड़ी भी यहां दिखी। अनुष्का ने इस मौैके पर ब्लैक कलक की ड्रेस पहन रखी थी। पार्टी में आते वक्त दोनों ही एक दूसरे से बात करने में मशरूफ दिखे। जहीर और सगारिका की खुशी में शामिल होने बॉलीवुड के भी कई स्टार वहां पहुंचे। रोहित शर्मा, युवराज सिंह, मंदिरा बेदी भी सगाई समारोह में शामिल हुईं । रवीना टंडन अपने पति अनिल टंडन के साथ दिखाई दीं. उनके अलावा अरशद वारसी, बॉबी देओल, और गौरव कपूर भी समारोह में नजर आएं। कुछ वक्त पहले जहीर और सागरिका ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई के बारे में सबको बताया था। 24 अप्रैल को जहीर ने  लिखा था कि अपनी वाइफ की पसंद पर कभी ना हंसे क्योंकि आप भी उस में एक हैं। सागरिका घाटगे ने भी सोशल मीडिया पर जहीर खान से इगेंजमेंट की खबर शेयर की थी। जहीर को पार्टनर फॉर लाइफ बताया था।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.