TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

कौन था श्रद्धा का हाफ ब्वॉयफ्रेंड ? किसको करती थीं ब्लैंक कॉ़ल ?

मुंबई ( 20 मई ) श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ रिलीज हो गई  है। ये एक रोमांटिक फिल्म है।  फिल्म में श्रद्धा रिया सोमानी नाम की लड़की के रोल में हैं। फिल्म लेखक चेतन भगत के नॉवेल हॉफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने एक अपने स्कूल […]

Yo Yo Honey Singh New Girlfriend: हनी सिंह का न्यू म्यूजिक एल्बम 'मिलियनेयर' आउट हो गया है, मगर अपनी नए गाने की बजाय सिंगर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। आइए बताते है कि तलाक के बाद अब रैपर-सिंगर हनी सिंह का दिल किस हसीना ने चुराया है।
मुंबई ( 20 मई ) श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' रिलीज हो गई  है। ये एक रोमांटिक फिल्म है।  फिल्म में श्रद्धा रिया सोमानी नाम की लड़की के रोल में हैं। फिल्म लेखक चेतन भगत के नॉवेल हॉफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने एक अपने स्कूल के दिनों का एक दिलचस्प वाकया सुनाया। श्रद्धा की माने तो उनका एक हाफ ब्वॉयफ्रेंड था। स्कूल के दिनों में उन्हें उस लड़के पर क्रश था और वो उस लड़के से इकतरफा प्यार करती थीं।  श्रद्धा की माने तो वो  दौर लैंड लाइन वाला था । वो अक्सर उस लड़के के घर पर ब्लैंक कॉल करती थीं। उसकी आवाज सुनना चाहती थीं  लेकिन ज्यादातर  समय उनका फोन लड़के की मम्मी ही उठा लिया करती थी। श्रद्धा की वो इकतरफा लव स्टोरी इरतरफा ही रह गई। वो उसे अपने दिल की बात बता नहीं सकी। हालांकि ब़ॉलीवुड में श्रद्धा का नाम अब तक कई लोगों से जुड़ा है। कहा जाता है कि फिल्म 'आशिकी 2' के बाद उनका आदित्य रॉय कपूर से लंबा अफेयर चला । तीन सालों तक दोनों के बीच रिश्ता रहा लेकिन बाद के दिनों में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर दिए। पिछले एक साल से श्रद्धा  का नाम फरहान अख्तर से जुड़ रहा है लेकिन श्रद्धा की माने तो फरहान उनके दोस्त भर हैं।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.