TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

कृतिका कामरा को फिर कोई मिल गया ! किसको डेट कर रही हैं कृतिका जानिए

मुंबई ( 8 जून ) टीवी की चंद्रकांता यानि कृतिका कामरा को कोई मिल गया है। खबर है कि कृतिका आजकल उदय सिंह गौरी को डेट कर रही हैं। उदय सिंह गौरी एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईयो हैं। पिछले कई महीनों से कृतिका और उदय रिलेशनशिप में हैं और अब तो बात इतनी बढ़ […]

Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
मुंबई ( 8 जून ) टीवी की चंद्रकांता यानि कृतिका कामरा को कोई मिल गया है। खबर है कि कृतिका आजकल उदय सिंह गौरी को डेट कर रही हैं। उदय सिंह गौरी एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईयो हैं। पिछले कई महीनों से कृतिका और उदय रिलेशनशिप में हैं और अब तो बात इतनी बढ़ चुकी है कि कृतिका इंस्टाग्राम पर उदय के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रही है। हाल ही में कृतिका उदय के साथ गोवा छुट्टियां मनाने भी गई थी। कृतिका ने अपने वेकेशन्स की कई तस्वीरें शेयर की थी। इन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोस्तों के साथ की कई तस्वीरें अपलोड की हैं।     इन तस्वीरों में ये सभी काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। कृतिका और उदय इस समय एक-दूसरे के साथ काफी समय बीता रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक मीडिया में अपनी रिलेशनशिप की बात नहीं स्वीकारी है। कृतिका कामरा छोटे पर्दे पर सीरियल कितनी मोहब्बत है से मशहूर हुई थीं। करण कुंद्रा के साथ उनकी जोड़ी खूब चर्चित हुई थी। करण के साथ उऩका लंबे समय तक रिलेशनशिप भी रहा लेकिन कुछ साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया। कृतिका का नाम सिद्धार्थ बिजपुरिया के साथ भी जुड़ा लेकिन इस रिश्ते में भी कृतिका को नाकामी मिली। खबरों के मुताबिक, सिध्दार्थ कृतिका से शादी करना चाहते थे। लेकिन कृतिका ने अपने आगे के कैरियर का हवाला देकर यह रिश्ता खत्म कर लिया था। करियर के हिसाब से कृतिका इऩ दिनों चंद्रकांता के रोल में छाई हुई है। गौरव खन्ना के साथ वो इस सीरियल में हैं। चंद्रकांता में उनके लुक और एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.