TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

एक बार फिर नजर आ सकते हैं शाहरुख-प्रियंका एक साथ

 मुंबई (6 जून): संजय लीला भंसाली काफी समय से प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाह रहे हैं, लेकिन पीसी के बिजी रहने के कारण से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। भंसाली प्रियंका को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘गुस्ताखियां’ में लेना चाहते हैं जो कि कवि अमृता प्रीतम की जिंदगी पर आधारित होगी। खबर […]

 मुंबई (6 जून): संजय लीला भंसाली काफी समय से प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाह रहे हैं, लेकिन पीसी के बिजी रहने के कारण से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। भंसाली प्रियंका को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'गुस्ताखियां' में लेना चाहते हैं जो कि कवि अमृता प्रीतम की जिंदगी पर आधारित होगी। खबर है कि भंसाली और प्रियंका की इस फिल्म पर सहमति बन गई है। अमृता प्रीतम के रोल को अब प्रियंका ही निभाएंगी। भंसाली के साथ प्रियंका ने सबसे पहले साल 2013 में 'राम-लीला' फिल्म में काम किया था। इसमें उन्होंने आइटम नंबर 'राम चाहे लीला' किया था जिससे खुश होकर भंसाली ने उन्हें अपनी अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में लिया था। आपको बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान हो सकते हैं। शाहरुख फिल्म में अमृता के प्रेमी गीतकार साहिर लुधियानवी का रोल निभाएंगे। शाहरुख और प्रियंका आखिरी बार साल 2011 में 'रा.वन' और 'डॉन 2' में नजर आए थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं जिसके खूब चर्चे हुए थे। हाल ही में प्रियंका ने एक टॉक शो में अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को लेकर एक खुलासा किया था। सुनने में यह भी आया था कि प्रियंका का ये ब्वॉयफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि शाहरुख हैं। ऐसे में दोनों अगर फिल्म के लिए साथ आते हैं तो ये बहुत बड़ी बात होगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.