TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

अर्जुन कपूर के बारे में क्यों बात नहीं करना चाहती सोनाक्षी ?

  मुंबई ( 19 मई ) मुंबई में रखी गई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की स्क्रीनिंग । यहां अर्जुन कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची । इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सुरी हैं जो आजकल सोनाक्षी सिन्हा के साथ इस डांस रिएलिटी शो को जज कर रहे हैं। हाल्फ गर्लफ्रेन्ड की रिलीज़ से एक रात […]

Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
  मुंबई ( 19 मई ) मुंबई में रखी गई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की स्क्रीनिंग । यहां अर्जुन कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची । इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सुरी हैं जो आजकल सोनाक्षी सिन्हा के साथ इस डांस रिएलिटी शो को जज कर रहे हैं। हाल्फ गर्लफ्रेन्ड की रिलीज़ से एक रात पहले मोहित सुरी ने सोनाक्षी और शो के दूसरे जज टेरेन्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।  फिल्म देखकर बाहर निकली सोनाक्षी ने मोहित सुरी के काम की जमकर तारीफ की लेकिन जब सोनाक्षी से  पूछा कि फिल्म में उन्हें अर्जुन कपूर का काम कैसे लगा.. तो  वो बिना जवाब दिए ही चलती बनी। हम आपको बता दें कि जिस ज़माने में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ फिल्म तेवर की शूटिंग कर रहे थे।  उस दौरान दोनों के बीच लिंकअप के क़िस्से सुनाई देते थे हालांकि बाद में ना जाने अर्जुन और सोनाक्षी के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों में बातचीत तक बंद हो गई। कुछ दिन पहले मुंबई में हुए इस फैशन शो में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा दोनों पहुंचे थे लेकिन एक छत के नीचे रहने के बाद भी दोनों यहां एक दूसरे से नहीं मिले थे । हाय हैलो तक नहीं किया। इसके अलावा भी कई मौक़े पर अर्जुन और सोनाक्षी का आमना - सामना हुआ लेकिन दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर किया। कुछ लोगों का कहना है कि  सोनाक्षी सिन्हा आजकल सोहेल ख़ान के ब्रदर इन लॉ बंटी सचदेव के साथ कर रही हैं डेटिंग।  यही वजह है कि वो अर्जुन के साथ नहीं रखना चाहती हैं किसी भी तरह की बॉन्डिंग। बहरहाल सच क्या है ये तो अर्जुन और सोनाक्षी ही जाने लेकिन दोनों के इग्नोर गेम को देखकर मिस ढिंचैक को तो मिल जाते हैं गॉसिप करने के बहाने..

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.