TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

अब ऐसी दिखती है 90 के दशक की ओए ओए गर्ल सोनम

मुंबई ( 22 मई ) 90 के दशक की ओए ओए गर्ल सोनम उर्फ बख्तावर खान ने फिल्म प्रोड्यूसर राजीव राय से शादी कर ली थी और उन्होंने अचानक ही बॉलीवुड फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। सोनम भारत छोड़कर विदेश में बस गई थीं। लेकिन अब वो फिर से इंडिया में रह रही […]

Amar Singh Chamkila : अमर सिंह चमकीला की बॉयोपिक के बाद उनकी लाइफ खबरों में बनी रहती है। आज हम उनके लाइफ के बारे में बताएंगे।
मुंबई ( 22 मई ) 90 के दशक की ओए ओए गर्ल सोनम उर्फ बख्तावर खान ने फिल्म प्रोड्यूसर राजीव राय से शादी कर ली थी और उन्होंने अचानक ही बॉलीवुड फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। सोनम भारत छोड़कर विदेश में बस गई थीं। लेकिन अब वो फिर से इंडिया में रह रही हैं। सोनम ने राजीव राय से अपनी 25 साल पुरानी शादी खत्म कर ली है और उन्होंने 44 साल की उम्र में पुड्डुचेरी के डॉक्टर मुरली पोडुवल से दूसरी शादी कर ली । 14 अप्रैल को जोड़ी ने ऊटी में शादी की। सोनम के मुताबिक पुड्डुचेरी में उनकी मुलाकात मुरली से हुई थी। सोनम पिछले 15 सालोें से अपने पति से अलग रह रही थी। पहले पति से तलाक लेने में मुरली ने उनकी काफी मदद की थी। पहले से तलाकशुदा मुरली से उनका प्यार पनपा और दोनों ने शादी कर ली।  सोनम की पहली शादी फिल्ममेकर राजीव राय से 21 जनवरी, 1991 को हुई थी। करीब 25 साल साथ रहने के बाद जोड़ी का तलाक अगस्त 2016 में हुआ था। हिंदी सिनेमा में सोनम का करियर 1988 की फ़िल्म विजय से शुरू हुआ था, जिसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म में सोनम के हीरो ऋषि कपूर थे। सोनम ने 1994 तक लगभग 30 फ़िल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने गोविंदा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ़, चंकी पांडे और धर्मेंद्र जैसे सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। सोनम को ज़्यादातर उनके हॉट और ग्लैमरस किरदारों के लिए जाना गया। सोनम ने त्रिदेव, विश्वात्मा, आखिरी अदालत, मिट्टी और सोना जैसी फिल्में यादगार रही। सोनम की गिनती 90's की बोल्ड एक्ट्रेस में होती है। 1988 में आई 'विजय' में उन्होंने बिकिनी सीन्स दिए थे। फिल्म में उनकी जोड़ी ऋषि कपूर के साथ जमी थी। इसके अलावा वे जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'आखिरी अदालत' में भी बोल्ड सीन्स दे चुकी हैं। सिर्फ 18 साल की उम्र में सोनम ने राजीव राय से शादी कर ली थी। सोनम का और राजीव का एक बेटा गौरव राय भी है। सोनम पिछले 26 सालों से वे गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। राजीव से शादी करने के बाद सोनम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। राजीव ने गुप्त (1994) जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई। लगभग इसी वक्त राजीव अंडरवर्ल्ड के टारगेट में आए। उनके ही ऑफिस के सामने उनपर अटैक हुआ था। ऐसा होने पर जोड़ी ने इंडिया छोड़ विदेश में सेटल होने का फैसला लिया था। ये पहले लॉस एंजिलिस फिर स्विट्जरलैंड और फिर कुछ सालों पहले मुंबई लौटे। हालांकि, 2001 से वे अलग रह रहे थे। सोनम के मुताबिक 15 साल पहले ही वो राजीव राय़ से तलाक ले लेती लेकिन बेटे गौरव की खातिर उन्होंने शादी को बरकरार रखा।  सोनम फिलहाल ऊटी में रहती है। ऊटीू में ही उन्होंने शादी रचाई। सोनम के मुताबिक डॉ. मुरली के साथ शादी से उनके बेटे गौरव को कोई ऐतराज नहीं है।      

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.