TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

अब अमेरिका के सैनफ्रैंसिस्को में रहती है अक्षय की वो हीरोइन

मुंबई ( 8 मई ) 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस अश्वनी भावे अब बॉलीवुड से गायब हो चुकी हैं। अश्विनी भावे का आज जन्मदिन है। 7 मई 1972 को पैदा हुई  अश्विनी ने हिंदी और मराठी भाषा की कई हिट फिल्मों में काम किया है। ‘हिना’ और ‘सैनिक’ उनकी यादगार हिंदी फिल्में रहीं। इसके […]

अमृता राव की बहन प्रीतिका राव का रेडिट यूजर पर गुस्सा फूटा है। यूजर ने उनके को एक्टर के साथ रोमांटिक सीन पर सवाल उठाए।
मुंबई ( 8 मई ) 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस अश्वनी भावे अब बॉलीवुड से गायब हो चुकी हैं। अश्विनी भावे का आज जन्मदिन है। 7 मई 1972 को पैदा हुई  अश्विनी ने हिंदी और मराठी भाषा की कई हिट फिल्मों में काम किया है। 'हिना' और 'सैनिक' उनकी यादगार हिंदी फिल्में रहीं। इसके अलावा 'परंपरा', 'जज मुजरिम', 'बंधन', 'युगपुरुष', 'अशांत' और 'इक्का राजा रानी' जैसी फिल्मों में वो दिखीं। अश्विनी ने अक्षय कुमार के साथ ज्यादातर फिल्में की। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'हिना' में अश्विनी के काम को बहुत सराहा गया था । फिल्म में साइड एक्ट्रेस होते हुए भी वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार पर भारी पड़ी थी। अश्विनी भावे ने टेलिविजन से अपना करियर शुरू किया था। साइंस फिक्शन 'अंतरिक्ष' से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों का रुख  किया । करीब 40 सालों से एक्टिंग की दुनिया में हैं।

अश्विनी ने साल 2007 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपारदिकर से शादी कर ली थी। इन दिनों अमेरिका वो अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रह रही है। अश्विनी के दो बेटे हैं। साल 2008 में उन्होंने मराठी फिल्मों में कमबैक किया था। अश्विनी ने 'कदाचित' नाम की मराठी फिल्म में काम किया। उसके बाद से वो लगातार एक्टिंग से जुड़ी हुई हैं। अमेरिका में रहते हुए उन्होंने फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया साथ ही वो स्टेज से भी जुड़ी रही। इसी साल 21 अप्रैल को उनकी मराठी फिल्म मंझा रिलीज हुई है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.