नीतू कुमार, दिल्ली ( 3 जलाई ) 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातों -रात मशहूर हो गई थी राज कपूर की खोज मंदाकिनी। फिल्म राम तेरी गंगा मैली में झरने में नहाती हुई मंदाकिनी को देखने के लिए कईयों ने इस फिल्म को एक दो बार नहीं बार-बार देखी। मंदाकिनी बोल्ड और बिंदास अदाओं के लिए जानी जाती थी। इसके बाद वो मिठुन के साथ डांस डांस, गोविंदा के साथ प्यार करके देखो और कई फिल्मों में भी काम किया लेकिन 80 के दशक में मंदाकिनी अचानक पर्दे से गायब हो गई । मंदाकिनी का नाम 1994 में मुंबई बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपी और कुख्यात अंडरवर्लड सरगना दाऊद के साथ जुडा़ और इसके बाद से ही वो फिल्मों से लगभग गायब हो गई साल 1996 में उनकी आखिरी फिल्म जोरदार रिलीज हुई और इसके बाद कोई नहीं जान पाया कि आखिर मंदाकिनी गई कहां गई । मंदाकिनी दाऊद से अपने रिश्तों को नकारती रही लेकिन शारजाह के क्रिकेट स्टेटियम में मंदाकिनी दाऊद के साथ मैच देखती हुई पाई गई थी। 90 के शुरूआती दिनों में दाऊद और मंदाकिनी का प्यार परवान चढ़ा था। डॉन को बॉलीवुड की हीरोइन मंदाकिनी इतनी पसंद आ गई थी कि वो उसके साथ पब्लिकली दिखने लगा था । मंदाकिनी को भी डॉन इस कदर पसंद था कि वो उससे मिलने दुबई जाया करती थी। उन दिनों मंदाकिनी डॉन के हर पार्टी में शामिल हुआ करती थी। दाऊद के साथ भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखा करती थी। एक मशहूर पत्रकार ने अपनी किताब में दोनों के बीच अच्छे रिश्तों का ही जिक्र नहीं किया, बल्कि ये भी बताया कि मंदाकिनी जब भी दुबई जाती थीं, दाऊद के ही विला में ठहरती थीं। कहते हैं कि दाऊद की बीवी मेहजबीन को भी इन दोनों के बीच बढ़ती करीबी का शक हो गया। लिहाजा मेहजबीन ने दाऊद पर पहरे डाल दिए। डी कंपनी के गुर्गे ही मेहजबीन को मंदाकिनी से दाऊद के मेलजोल की खबर देते थे। कहते हैं एक दौर ऐसा भी आया जब मेहजबीन को तलाक का डर तक सताने लगा था। लेकिन बाद के दिनों में मंदाकिनी दुबई से मुंबई लौट आई। कहते हैं दाऊद से मंदाकिनी का एक बेटा भी था। 30 जुलाई 1969 को जन्मी मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ था। उनकी मां मुस्लिम थीं और पिता ईसाई। मंदाकिनी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, 16 साल की उम्र में उन्हें पहला ब्रेक मिला । बॉलीवुड में मंदाकिनी का कॅरियर छोटा और काफी विवादों से भरा रहा। फिल्मों से अलग होने के बाद उन्होने 1995 में एक बुद्धिस्ट संत काग्यूर रिनपोचे के साथ शादी रचाई और फिलहाल वो मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं। साथ ही मंदाकिनी लोगों को तिब्बती योगा सिखाती हैं। मंदाकिनी अब बौद्ध धर्म अपना चुकी हैं। मंदाकिनी खुद को चकाचौंध भरी दुनिया से खुद को अलग कर चुकी हैं। मंदाकिनी के दो बच्चे हुए। बेटा रब्बील और बेटी राब्जे । रब्बील का 2000 में एक सड़क एक्सिडेंट में निधन हो गया । मुंबई में रहने के बावजूद लंबे समय से मंदाकिनी ने खुद को फिल्मी पार्टियों और शोर शराबे से दूर रखा है और अपनी फैमिली लाइफ में ही बिजी हैं..या फिर.शायद दाउद के साथ उनके रिश्तों की खबर ने मंदाकिनी को इतना परेशान कर दिया कि उन्होने खुद को दुनिया वालों की नजर से छिपा लिया है ।
Crew Advance Booking: एक्ट्रेस करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म क्रू ने रिलीज के एक दिन पहले ही 70 से 80 लाख की कमाई की। एडवांस बुकिंग में फिल्म के 30 हजार से अधिक टिकट बिके हैं।
Begum Para Bold Photo shoot: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिन्होंने पहली बार बोल्ड फोटोशूट करवा कर पूरे देश में तहलका मचा दिया। इस एक्ट्रेस का खुमार कुछ ऐसा छाया कि अमेरिकी सैनिक भी इसकी फोटो जेब में रखने लगे।

Govinda Joined Eknath Shinde Shiv Sena: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही एक्टर ने दूसरी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी। एक्टर को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो लोक सभा चुनाव लड़ सकते हैं।