मुंबई ( 20 जून ) अजय देवगन की फिल्म बादशाहो का टीजर रिलीज हो गया। बादशाहो एक मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन के डॉयलॉग बहुत धांसु हैं। बादशाहों इमरजेंसी के दौर की कहानी है। इस फिल्म के डायरेक्टर मिलन लुथरिया हैं। मिलन लुथरिया के साथ अजय ‘वन्स अपॉन अ टाइम’ मुंबई जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं। मिलन लुथरिया के साथ अजय ने कई फिल्में की है और इनकी बॉन्डिग बहुत मजबूत है। फिल्म के डॉयलॉग्स रजत अरोड़ा ने लिखे हैं। ऐसा लगता है वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई वाली कामयाबी इस टीम को फिर मिल सकती है। https://www.youtube.com/watch?v=kBPjOTalYBQ अजय देवगन की यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर हैं। फिल्म की कहानी दिलचस्प मालूम पड़ती है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल और इलियाना डिक्रूज मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म बादशाहो 1 सितंबर को रिलीज हो रही है।