Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

सलमान के साथ मालदीव में बीच पर इस अंदाज में नजर आईं यूलिया

मुंबई (1 अप्रैल): बॉलीवुड के दबंग इन दिनों मालदीव बीच पर कुछ खास अंदाज में मस्ती करतेा नजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के भांजे आहिल 30 मार्च को ही एक साल के हो गए। आहिल का बर्थडे मनाने पूरा खान परिवार मुंबई से मालदीव में है। हालांकि अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा […]

मुंबई (1 अप्रैल): बॉलीवुड के दबंग इन दिनों मालदीव बीच पर कुछ खास अंदाज में मस्ती करतेा नजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के भांजे आहिल 30 मार्च को ही एक साल के हो गए। आहिल का बर्थडे मनाने पूरा खान परिवार मुंबई से मालदीव में है। हालांकि अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया में होने की वजह से सलमान अपने भांजे के पहले जन्मदिन पार्टी में शामिल तो नहीं हो पाए थे, लेकिन अपने भांजे का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए सलमान ऑस्ट्रिया से मालदीव पहुंचे हैं। बता दें, आहिल सलमान की बहन अर्पिता खान के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान ऑस्ट्रिया में कैटरीना कैफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, मालदीव में सलमान खान के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं। तस्वीरों में वे सलमान की फैमिली के साथ पोज देती हूईं नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अर्पिता खान शर्मा, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा, आयुष शर्मा ने आहिल के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

First published on: Apr 01, 2017 12:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.