Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

शादी से पहले मां बनीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

मुंबई ( 24 मई ) फिल्म जानशीन से बॉलीवुड में लॉन्च होने वाली सेलिना जेटली मां बनने वाली है। इस बार भी सेलिना जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। सेलिना पहले से ही दो जुड़वा बच्चों की मां है। सेलि‍ना की प्रेग्नेंसी को 3 महीने हो चुके हैं। आपको बता दे कि सेलिना शादी से पहले […]

मुंबई ( 24 मई ) फिल्म जानशीन से बॉलीवुड में लॉन्च होने वाली सेलिना जेटली मां बनने वाली है। इस बार भी सेलिना जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। सेलिना पहले से ही दो जुड़वा बच्चों की मां है। सेलि‍ना की प्रेग्नेंसी को 3 महीने हो चुके हैं। आपको बता दे कि सेलिना शादी से पहले ही मां बन गई थी और इसी वजह से 2012 में उन्होंने अपने व्वॉयफ्रेंड पीटर हॉग से झटपट शादी कर ली थी।  शादी के कुछ महीने बाद ही सेलिना दो जुड़वा बच्चों की मां बन गई थी। शादी से पहले मां बनने वाली हीरोइंस की लिस्ट में श्रीदेवी का भी नाम आता है। कहा जाता है कि श्रीदेवी बोनी कपूर से शादी करने से पहले सात महीने की प्रेगनेंट थी।  बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे, और उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दिए बगैर 1996 में  श्रीदेवी से शादी कर ली थी। शादी के कुछ महीने बाद ही श्रीदेवी ने बड़ी बेटी ‘जान्हवी’ को जन्म दिया था। महिमा चौधरी ने भी बिना किसी को बताए बॉबी मुखर्जी के साथ शादी कर ली। कहा जाता है कि जिस आनन फानन में उन्होंने शादी रचाई इसकी वजह थी उनकी प्रेगनेंसी। महिमा का करियर अच्छा खासा चल रहा था लेकिन प्रेगनेंसी की वजह से उन्हें अचानक शादी करनी पड़ी।  उनके बच्चे होने की खुशखबरी उनके शादी के कुछ दिनों बाद ही आ गई थी। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। हांलाकि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। महिमा का तलाक हो चुका है। मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा की शादी की घोषणा चौंकाने वाली खबर थी।  अमृता एक बिज़नसमैन शकील लडाक को डेट कर रही थी और इसी वजह से उन्होंने शकील से जल्द शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद उन्होने एक बेटे को जन्म दिया। शादी के चंद महीने बाद ही अमृता मां बन गई थीं। कोंकणा सेन शर्मा ने भी साल 2010 में अपने घर पर एक निजी समारोह में रणवीर शौरी से शादी कर ली थी। रणवीर और कोंकणा काफ़ी लंबे से लिव इन रिलेशनशिप में थे। 2011 में कोंकणा ने बेटे को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  कोंकणा की शादी उनके गर्भावस्था के कारण ही जल्दबाजी में तय हुई थी। एक्‍ट्रेस वीणा मलिक भी शादी से पहले ही मां बनने की खबर सुना चुकी थी। वीणा ने दुबई में बसे एक बिजनेस मैन से शादी की और कुछ महीने बाद ही वो मां बन गई थी। वीणा फिलहाल दो बच्चों की मां हाै और  उनका पति से तलाक हो चुका है। कमल हसन की दूसरी पत्नी सारिका उनके साथ लिव इन में रहती थी और प्रेग्नेंट हुई। कमल और सारिका ने दोनों बेटियों के जन्म के बाद शादी की थी।  

First published on: May 24, 2017 04:27 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.