मुंबई (14 अप्रैल): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली आज आईपीएल-10 में अपना पहला मैच खेलेंगे। पूरी तरह फिट हो जाने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें हरी झंडी दे दी है। उन्हें कंधे में चोट लगी थी। पहले मैच के लिए विराट ने अपनी लकी चार्म गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक बना ली है। यह फोटो युवराज सिंह की शादी के दौरान की है। इससे पहले अनुष्का चोटिल विराट से मिलने बेंगलुरु पहुंचीं थी। उस दौरान भी दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। पिछले साल से दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आ चुके हैं।