मुंबई (6 अप्रैल): मुंबई के गिरगांव एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती विनोद खन्ना की तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है। विनोद खन्ना का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब ठीक है और तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा था। आपको बता दें कि पिछले शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद विनोद खन्ना को उनके परिजनों ने मुंबई के गिरगांव एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया था।