Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

मौनी क्यों नहीं कबूलती मोहित रैना के लिए अपना प्यार ? क्या पिछले रिश्ते से लिया सबक ?

मुंबई ( 12 जून ) मौनी रॉय अपने सीरियल ‘नागिन’ की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती और रिलेशनशिप्स को भी लेकर चर्चा में रहती हैं।  मौनी कभी भी खुलकर ये नहीं बोलती कि वो मोहित रैना को डेट कर रही है जबकि मौनी रॉय अक्सर मोहित के साथ पार्टियों में देखी जाती हैं। […]

मुंबई ( 12 जून ) मौनी रॉय अपने सीरियल ‘नागिन’ की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती और रिलेशनशिप्स को भी लेकर चर्चा में रहती हैं।  मौनी कभी भी खुलकर ये नहीं बोलती कि वो मोहित रैना को डेट कर रही है जबकि मौनी रॉय अक्सर मोहित के साथ पार्टियों में देखी जाती हैं। मौनी लगता है अपने अतीत से सबक ले चुकी है। एक वक्त था जब मौनी गौरव चोपड़ा को डेट कर रही थीं। गौरव के साथ बतौर कपल पति पत्नी और वो में हिस्सा ले चुकी थी। इस शो के बाद मौनी और गौरव चोपड़ा का रिश्ता ऑफिसियल हो गया था। लेकिन साल 2012 में मौनी और गौरव का ब्रेकअप हो गया। इस दौरान मौनी ‘देवो के देव महादेव ‘सीरियल में सती का रोल कर रही थी। मौनी का नाम मोहित रैना से जुड़ने लगा था। ना तो मौनी रॉय इस रिश्ते पर खुलकर बोलती हैं और ना ही मोहित रैना। सालों से दोनों साथ है लेकिन अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बोलते। मई के महीने में मौनी रॉय ने अपने हॉफ फ्रेंड के लिए दो चौकानें वाले नाम लिए थे। दोनों ही नामों को कोई नहीं जानता। दरअसल मौनी के दोनों बॉयफ्रेंड कोई असली लोग नहीं हैं बल्कि फिक्शनल किरदार हैं। मौनी के अनुसार उनके हाफ बॉयफ्रेंड शिव और मिस्टर फिट्जविलियम डार्सी हैं। ये दोनों ही किरदार दो अलग अलग उपन्यासों का हिस्सा हैं। जहां शिव अमीश त्रिपाठी के उपन्यास ‘इममोर्टल्स ऑफ मेलूहा’ का हिस्सा हैं वहीं फिट्ज विलिएम डार्सी  ‘प्राइड एंड प्रिज्वीडिस’ का हिस्सा है। ऐसे में ये अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि क्या शिव के नाम केलिए मौनी का इशारा मोहित की तरफ था। मौनी के वीडियो को लाखों फैन्स ने देखा और पसंद किया   https://www.instagram.com/p/BUJUoy_ACAG/?taken-by=imouniroy  

First published on: Jun 11, 2017 11:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.