---विज्ञापन---

मुश्किल में सुनील ग्रोवर , अहमदाबाद में हुआ केस दर्ज

अहमदाबाद ( 22 मई ) सुनील ग्रोवर अब एक नई मुश्किल में पड़ गए हैं। अहमदाबाद में सुनील ग्रोवर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। कहा जा रहा है कि सुनील 27 मई को अहमदाबाद में एक लाइव परफॉर्मेंस देने वाले थे, लेकिन अब इसमें कानूनी दिक्कतें आ गई हैं। खबरों के मुताबिक, अहमदाबाद बेस्ड […]

अहमदाबाद ( 22 मई ) सुनील ग्रोवर अब एक नई मुश्किल में पड़ गए हैं। अहमदाबाद में सुनील ग्रोवर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। कहा जा रहा है कि सुनील 27 मई को अहमदाबाद में एक लाइव परफॉर्मेंस देने वाले थे, लेकिन अब इसमें कानूनी दिक्कतें आ गई हैं। खबरों के मुताबिक, अहमदाबाद बेस्ड एक इवेंट ऑर्गनाइजर राजपाल शाह ने सुनील ग्रोवर और एक अन्य इवेंट ऑर्गनाइजर देवांग शाह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि देवांग और सुनील के मैनेजर ने अहमदाबाद में एक शो करने का वादा किया था। लेकिन ज्यादा पैसे मिलने की वजह से दोनों इवेंट से मुकर गए और अब इसी तरह का दूसरा इवेंट अलग जगह कर रहे हैं। राजपाल शाह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर की एक अदालत ने नवरंगपुरा पुलिस स्टेशन को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

First published on: May 22, 2017 06:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.