Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था विनोद खन्ना का जन्म

मुंबई (27 अप्रैल): बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाने वाले विनोद खन्ना के बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनका जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। आपको बता दें कि विनोद खन्ना […]

मुंबई (27 अप्रैल): बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाने वाले विनोद खन्ना के बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनका जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। आपको बता दें कि विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ। उनके पिता का टेक्सटाइल, डाई और केमिकल का बिजनेस था।   – विनोद खन्ना पांच भाई बहनों में से एक हैं। उनके एक भाई और तीन बहने हैं। आजादी के समय हुए बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान से मुंबई आकर बस गया। – विनोद बचपन में बेहद शर्मीले थे, स्कूल के दौरान उन्हें एक टीचर ने जबरदस्ती नाटक में उतार दिया और उन्हें अभिनय की कला पसंद आई। – बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई के दौरान विनोद खन्ना ने ‘सोलवां साल’ और ‘मुगल-ए-आज़म’ जैसी फिल्में देखीं और इन फिल्मों ने उन पर गहरा असर छोड़ा। – विनोद खन्ना के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फिल्मों में जाए। विनोद की जिद के आगे वे झुके और उन्होंने दो साल का समय विनोद को दिया। विनोद ने इन दो सालों में मेहनत कर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बना ली।

First published on: Apr 27, 2017 07:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.