Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

‘नागिन’ मौनी और मोहित की गुपचुप लवस्टोरी का स्टेटस क्या है ?

मौनी रॉय और मोहित रैना बहुत दिनों से साथ नजर नहीं आए हैं। मौनी और मोहित अपने रिश्ते को छुपा कर रखना चाहते हैं। दोनों साथ साथ पार्टियों में जाते हैं । साथ हॉलीडेज पर जाते हैं लेकिन ये कपल इस बात से हमेशा इंकार करता है कि इनके बीच दोस्ती से बढ़कर कोई और […]

मौनी रॉय और मोहित रैना बहुत दिनों से साथ नजर नहीं आए हैं। मौनी और मोहित अपने रिश्ते को छुपा कर रखना चाहते हैं। दोनों साथ साथ पार्टियों में जाते हैं । साथ हॉलीडेज पर जाते हैं लेकिन ये कपल इस बात से हमेशा इंकार करता है कि इनके बीच दोस्ती से बढ़कर कोई और रिश्ता हैं।  पिछले साल  मौनी मोहित के साथ थाईलैंड घूमने गई थीं। मौनी से ट्विटर पर मोहित रैना से पूछा था कि वो क्या चाहते हैं इसपर मोहित ने कहा था कि वो थाईलैंड घूमना चाहते हैं। इस ट्वीट के दो दिन बाद ही मौनी थाईलैंड में शॉपिंग कर रही थीं। खुद मौनी ने अपने  इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की थी। https://www.instagram.com/p/BImnwCehKPJ/ मई के महीने में मौनी रॉय ने अपने हॉफ फ्रेंड के लिए दो चौकानें वाले नाम लिए थे। दोनों ही नामों को कोई नहीं जानता। दरअसल मौनी के दोनों बॉयफ्रेंड कोई असली लोग नहीं हैं बल्कि फिक्शनल किरदार हैं। मौनी के अनुसार उनके हाफ बॉयफ्रेंड शिव और मिस्टर फिट्जविलियम डार्सी हैं। ये दोनों ही किरदार दो अलग अलग उपन्यासों का हिस्सा हैं। जहां शिव अमीश त्रिपाठी के उपन्यास ‘इममोर्टल्स ऑफ मेलूहा’ का हिस्सा हैं वहीं फिट्ज विलिएम डार्सी  ‘प्राइड एंड प्रिज्वीडिस’ का हिस्सा है। ऐसे में ये अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि क्या शिव के नाम केलिए मौनी का इशारा मोहित की तरफ था। मौनी के वीडियो को लाखों फैन्स ने देखा और पसंद किया मौनी और मोहित के रिश्ते का क्या स्टेटस इस पर फिलहाल दोनों ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि कुछ महीने पहले ये खबर आई थी कि ंमौनी और ंमोहित में अब अनबन शुरू हो गई है। उनके ब्‍यॉयफ्रेंड मोहित रैना और उनके बीच कुछ ठीक नही चल रहा है। इन दोनों के रिश्ते में कडवाहट की वजह सीरियल नागिन में मॉनी के को स्टार अर्जुन बिजलानी से मौनी की नजदीकी को बताया गया। मौनी और  मोहित दोनों की पहचान सीरियल देवो के देव महादेव के सेट पर हुई थी। सीरियल में मोहित महादेव के रोल में थे और मौनी सती का रोल कर रही थी। इसी सीरियल के सेट पर दोनों के बीच प्यार हुआ।  मौनी कभी भी खुलकर ये नहीं बोलती कि वो मोहित रैना को डेट कर रही है मौनी लगता है अपने अतीत से सबक ले चुकी है। एक वक्त था जब मौनी गौरव चोपड़ा को डेट कर रही थीं। गौरव के साथ बतौर कपल पति पत्नी और वो में हिस्सा ले चुकी थी। इस शो के बाद मौनी और गौरव चोपड़ा का रिश्ता ऑफिसियल हो गया था। लेकिन साल 2012 में मौनी और गौरव का ब्रेकअप हो गया।          

First published on: Jun 29, 2017 09:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.