---विज्ञापन---

दुबई में छा गए डॉ. मशहूर गुलाटी, शिल्पा भी हो गई फैन

मुंबई ( 16 मई ) कपिल शर्मा के शो को अलविदा कह चुके सुनील ग्रोवर ने किया दुबई में शो। दुबई के दर्शकों का सुनील ग्रोवर के डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी के किरदार में किया मनोरंजन। सुनील ग्रोवर के इस शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी खास मेहमान बनकर पहुंची थी। शिल्पा […]

मुंबई ( 16 मई ) कपिल शर्मा के शो को अलविदा कह चुके सुनील ग्रोवर ने किया दुबई में शो। दुबई के दर्शकों का सुनील ग्रोवर के डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी के किरदार में किया मनोरंजन। सुनील ग्रोवर के इस शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी खास मेहमान बनकर पहुंची थी। शिल्पा को सुनील का शो बहुत पसंद आया। वहां उन्होंने डॉ. मशहूर गुलाटी के साथ तस्वीरें खिंचवाई और फिर उसे ट्विटर पर शेयर किया। डॉ. मशहूर गुलाटी को शिल्पा ने सबकों हंसाने और मनोरंजन करने के लिए थैंक्यू कहा । https://twitter.com/TheShilpaShetty/status/864209200095866880 सुनील ग्रोवर ने भी शिल्पा के इस ट्वीट का जवाब दिया। थैक्स कहते हुए लिखा कि वो लॉफ्टर शो को और खूबसूरत बना देती हैं। साथ ही लिखा आपको हॉट नहीं लिखूंगा क्योंकि कुंद्रा साहब भी ट्विटर पर है। https://twitter.com/WhoSunilGrover/status/864286705293164544 सुनील ग्रोवर ने शिल्पा को टैग करते हुए एक और तस्वीर शेयर की जिसमें शिल्पा के पति राज कुंद्रा की तस्वीर रिंकू देवी के साथ लगा था। सुनील ने शिल्पा को लिखा जब वो दुबई में थी राज कुंद्रा रिंकू देवी के साथ रोमांस कर रहे थे। https://twitter.com/WhoSunilGrover/status/864288056131686400 कपिल का शो छोड़ चुके सुनील ग्रोवर आजकल स्टेज शोज के साथ-साथ सोनी टीवी के शो कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर को मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन वो कपिल के शो में नहीं गए । पिछले दिनों सुनील ग्रोवर ने सबसे बड़ा कलाकार शो में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। रवीना टंडन के साथ तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त गाने पर किया था डांस ।        

First published on: May 16, 2017 02:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.