Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

…तो राखी सावंत को ये बयान पड़ा भारी, अब जेल जाने का खतरा

मुंबई (4 अप्रैल): अपने बड़ेबोलेपन की वजह से बॉलिवुड ऐक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर विवादों में रहती हैं। लेकिन इसबार उनको ये बड़बोलापन कुछ ज्यादा ही भारी पड़ता दिख रहा है। राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मुंबई से हिरासत में लिया है और अब उनपर जेल जाने की खतरा मंडरा रहा है। महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ […]

मुंबई (4 अप्रैल): अपने बड़ेबोलेपन की वजह से बॉलिवुड ऐक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर विवादों में रहती हैं। लेकिन इसबार उनको ये बड़बोलापन कुछ ज्यादा ही भारी पड़ता दिख रहा है। राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मुंबई से हिरासत में लिया है और अब उनपर जेल जाने की खतरा मंडरा रहा है। महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। पुलिस के मुताबिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राखी ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। पुलिस राखी को पंजाब लाने की तैयारी में है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस प्राथमिकी के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ। शिकायत करने वाले का कहना है, ‘ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’ लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वॉरंट के साथ मुंबई पहुंचा था।

First published on: Apr 04, 2017 05:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.