Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

कपिल-सुनील के झगड़े में बंद हो सकता है शो

मुंबई (25 मार्च): कपिल शर्मा और सुनीव ग्रोवर के बीच झगड़े के बाद अब मशहूर कॉमेडी शो  ‘द कपिल शर्मा शो’ पर बंद होने खतरा मंडरा रहा है। झगड़े की वजह से जहां कपिल शर्मा और सुनीव ग्रोवर के बीच दोस्ती टूट गई है वहीं अब इस शो के बंद होने की भी बात कही जा […]

मौनी रॉय का नाम आज टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक हर कोई जानता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

मुंबई (25 मार्च): कपिल शर्मा और सुनीव ग्रोवर के बीच झगड़े के बाद अब मशहूर कॉमेडी शो  ‘द कपिल शर्मा शो’ पर बंद होने खतरा मंडरा रहा है। झगड़े की वजह से जहां कपिल शर्मा और सुनीव ग्रोवर के बीच दोस्ती टूट गई है वहीं अब इस शो के बंद होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक लगातार विवादों की वजह से सोनी चैनल अब इस शो को बंद करने की सोच रहा है। बताया जा रहा है किअगले महीने इस शो का रिन्यूअल होना है। लेकिन कलाकारों के बीच झगड़े की वजह से कंपनी इससे हाथ खींचने का मन बना रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर चैनल वालों का कोई बयान नहीं आया है, लेकिन अगर कॉन्टैक्ट रिन्यू नहीं होता है तो आपका फेवरिट शो बंद होने की कगार पर आ सकता है।

First published on: Mar 25, 2017 12:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.