Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

कपिल शर्मा के शो में ज्यादा बोल गए कुमार विश्वास, केस दर्ज

दिल्ली ( 5 जुलाई ) द कपिल शर्मा शो में कुमार विश्वास को खुलकर शायरी करना महंगा पड़ गया।  1 जुलाई को कुमार विश्वास कपिल के शो में पहुंचे थे।  इस शो में लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी, और शायरा शबीना अदीब पहुंचे हुए थे। शो में कुमार विश्वास ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की जिस वजह […]

दिल्ली ( 5 जुलाई ) द कपिल शर्मा शो में कुमार विश्वास को खुलकर शायरी करना महंगा पड़ गया।  1 जुलाई को कुमार विश्वास कपिल के शो में पहुंचे थे।  इस शो में लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी, और शायरा शबीना अदीब पहुंचे हुए थे। शो में कुमार विश्वास ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की जिस वजह से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि कि शो के दौरान कुमार विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अभ्रद टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस समय चुनाव होता है आप अपनी कालोनी यानि अपनी जगह से चुनाव लड़ो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है, मतलब जिस लड़की से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ ये शो देखकर रही थीं जिसके बाद उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं ? इस टिप्पणी के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई।    

First published on: Jul 05, 2017 05:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.