Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

इंटरनेशनल योग दिवस पर बॉलीवुड भी बोला योग भगाए रोग

इंटरनेशनल योग दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने भी किया योगा। चाहे वो शिल्पा शेट्टी हो, बिपाशा बसु हो या फिर अनुष्का शेट्टी। बी टाऊन स्टार्स ने योग किया और स्वस्थ जिंदगी का संदेश दिया। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी योग किया और अपने फैन्स स्वस्थ शरीर पाने के लिए योग की प्रेरणा दी। बिग बी […]

इंटरनेशनल योग दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने भी किया योगा। चाहे वो शिल्पा शेट्टी हो, बिपाशा बसु हो या फिर अनुष्का शेट्टी। बी टाऊन स्टार्स ने योग किया और स्वस्थ जिंदगी का संदेश दिया। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी योग किया और अपने फैन्स स्वस्थ शरीर पाने के लिए योग की प्रेरणा दी। बिग बी ने लिखा है,  आज इंटरनेशनल योग दिवस है मेरा योग तो बचपन से चल रहा है। https://twitter.com/SrBachchan/status/877413747207401472   बॉलीवुड में बेस्ट फिगर एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने वालीं एक्ट्रेस शि‍ल्पा शेट्टी योग को अपनी जिंदगी का अहम अंग मानती हैं। शिल्पा तो योग गुरू बन चुकी हैं। कई बार बाबा राम देव के साथ उन्होंने लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। ये योग करने का ही नतीजा है कि 40 पार कर चुकी शिल्पा आज भी बहुत खूबसूरत और फिट दिखती हैं। योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में शिल्पा बकासन कर रही हैं। https://twitter.com/TheShilpaShetty/status/877369417465700352 बिपाशा बसु भी बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में आती है। बिपाशा के लिए फिटनेस सांस लेने के बराबर है। वो रोज जिम जाती है। रोज योग करती हैं । बिपाशा अक्सर अपने फिटनेस एक्सरसाइज का वीडियो पोस्ट करती हैं। बिपाशा ने भी इंटरनेशनल योग दिवस पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ योग किया। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। लिखा योग दिवस पर अपने अंदर प्यार समाहित करें ओर नफरत को बाहर निकाले।   https://www.instagram.com/p/BVltQcQnnCf/?taken-by=bipashabasu https://www.instagram.com/p/BVlqorcnBnM/?taken-by=bipashabasu ‘बाहुबली 2′ फिल्म से देश भर में मशहूर हो चुकी देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी ने भी योग किया। अनुष्का ने लिखा है,’ योग सिखाना उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला है। वो एक डॉक्टर और इंजीनियर वाले परिवार से हैं। योग ने मेरी जिंदगी बदल दी है। https://www.instagram.com/p/BVlgjsaF-71/?taken-by=anushkashettyofficial मलाइका अरोड़ा ने भी इंटरनेशनल योग डे को सेलिब्रेट किया। मलाइका ने सोशल मीडिया पर योग से संबंधित कई पोस्ट डाले। मलाइका ने लिखा कि योग दिवस पर आप अपने अंदर सकारत्मकता को लाए और नेगेटिविटी को बाहर निकाले। मलाइका ने अपने योगा कि कई तस्वीरें भी पोस्ट की। https://www.instagram.com/p/BVlyu74FPOG/?taken-by=malaikaarorakhanofficial  

First published on: Jun 21, 2017 12:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.